आईपीएल 2025 में भाग लेंगे जसप्रीत बुमराह, जाने कब होगी तेज गेंदबाज की मुंबई इंडियंस में वापसी? । CricTracker Hindi

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, आईपीएल 2025 में भाग लेंगे जसप्रीत बुमराह, जाने कब होगी तेज गेंदबाज की मुंबई इंडियंस में वापसी?

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के अपने घर में खेले जाने वाले इस सीजन के पहले मैच के लिए उपलब्ध रह सकते हैं।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah. (Photo: IANS)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, आगामी टूर्नामेंट से पहले ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो इस समय चोटिल हैं और उनका आगामी टूर्नामेंट में खेलना बहुत ही मुश्किल लग रहा है।

इस बीच क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के अपने घर में खेले जाने वाले इस सीजन के पहले मैच के लिए उपलब्ध रह सकते हैं। मुंबई इंडियंस को अपने घर में पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 31 मार्च को खेलना है। चोटिल होने की वजह से जसप्रीत बुमराह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी भाग नहीं ले पाए थे।

जसप्रीत बुमराह को यह चोट जनवरी महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए पांचवें टेस्ट के दौरान लगी थी। इस बात की पुष्टि पहले ही हो गई थी कि जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के पहले कुछ मैच को मिस कर सकते हैं। लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें 31 मार्च से आईपीएल 2025 में भाग लेते हुए देखा जा सकता है।

संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स टीम से जुड़ने को हैं तैयार

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन भी इस समय अपनी चोट से ठीक हो रहे हैं। संजू सैमसन को जनवरी महीने में इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में खेले गए टी20 सीरीज के दौरान उंगली में चोट लगी थी। लेटेस्ट रिपोर्ट का मानना है कि उन्होंने अपना फिटनेस टेस्ट क्लियर कर लिया है और आगामी सीजन में उन्हें सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए देखा जा सकता है। विकेटकीपिंग करने से पहले उन्हें कुछ और टेस्ट भी देने होंगे।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कुछ गेंदबाज इस समय चोटिल है। टीम के युवा खिलाड़ी मयंक यादव, आवेश खान और मोहसिन खान इन तीनों ही गेंदबाजों को इस समय चोट लगी हुई है और उनके आगामी सीजन में खेलना मुश्किल लग रहा है। सभी खिलाड़ी यही दुआ करेंगे कि इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शुरू होने से पहले वे पूरी तरह से फिट हो जाएं और आगामी टूर्नामेंट में अपना बेस्ट प्रदर्शन कर सकें।

close whatsapp