AUS vs IND: तीसरे टी20 मैच में खास ‘शतक’ लगा सकते हैं जसप्रीत बुमराह, पढ़ें पूरी खबर
आइए आपको बुमराह के इस खास रिकाॅर्ड के बारे में बताते हैं
अद्यतन - Nov 1, 2025 7:26 pm

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में इस समय भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। यहां पर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज का तीसरा मैच 2 नवंबर को होबार्ट के बेलेरिव ओवल मैदान पर खेला जाएगा।
तो वहीं, इस तीसरे टी20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज व याॅर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह एक बड़ा और खास रिकाॅर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अगर बुमराह ने ऐसा कर दिया था, वह एक खास शतक को पूरा कर लेंगे। साथ ही भारत की ओर से वह ऐसा करने वाले कुल दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे।
जसप्रीत बुमराह इस रिकाॅर्ड को कर सकते हैं नाम
बता दें कि साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले जसप्रीत बुमराह ने खबर लिखे जाने तक खेले गए 77 मैचों में 17.75 की औसत व 6.35 की इकाॅनमी से कुल 98 विकेट हासिल किए हैं। बुमराह को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट पूरा करने के लिए अब सिर्फ दो विकेट की आवश्यकता है।
अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में दो विकेट लेने में सफल रहते हैं, तो वह अर्शदीप सिंह के बाद भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे, और विकेट का शतक पूरा करेंगे। तो वहीं, बुमराह की हालिया फाॅर्म को देखते हुए कहना गलत नहीं होगा कि वह इस माइलस्टोन को बहुत ही जल्द अपने नाम कर लेंगे।
टी20 सीरीज का हाल
खैर, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी टी20 सीरीज के बारे में आपको जानकारी दें, तो अभी तक दो मैच खेले जा चुके हैं। कैनबरा में खेले गए पहले टी20 मैच का बारिश की वजह से कोई नतीजा नहीं निकला था।
इसके बाद मेलबर्न में खेले गए दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत हासिल कर, सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। तो वहीं, अब भारत 2 नवंबर को होबार्ट में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच में जीत हासिल कर, सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी।