कोहली के कप्तानी से हटते ही बदल गए बुमराह के सुर, अब रोहित को बता रहे हैं बेहतर कप्तान - क्रिकट्रैकर हिंदी

कोहली के कप्तानी से हटते ही बदल गए बुमराह के सुर, अब रोहित को बता रहे हैं बेहतर कप्तान

जसप्रीत बुमराह के अनुसार रोहित शर्मा ने उनकी गेंदबाजी के विकास में अहम भूमिका निभाई है।

Rohit Sharma and jasprit Bumrah. (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma and jasprit Bumrah. (Photo Source: Twitter)

रोहित शर्मा को हाल ही में भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में नामित किया गया था क्योंकि कुछ दिनों पहले पूर्व कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर मिले हार के बाद इस पद से इस्तीफा दिया था। कप्तान कोहली के बाहर होने के बाद से भारतीय क्रिकेट में नेतृत्व समूह में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं। उन्होंने पिछले महीने सात साल के प्रभार के बाद अचानक से टेस्ट कप्तानी छोड़कर सभी को चौंका दिया था।

जबकि रोहित अब तीनों प्रारूपों में टीम के कप्तान हैं, लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा है जिसे भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है। वर्तमान में, रोहित की मुंबई इंडियंस टीम के साथी जसप्रीत बुमराह जो श्रीलंका के खिलाफ T20I और टेस्ट दोनों टीमों में उनके उपकप्तान के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं उन्हें आगे जाकर किसी न किसी फॉर्मेट में भारत का कप्तान बनाया जा सकता है।

बुमराह ने रविचंद्रन अश्विन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक बातचीत में बताया कि कैसे रोहित ने शुरुआती दिनों में उनकी मदद की और उनके ऊपर भरोसा दिखाया। उन्होंने कहा कि रोहित ने जब नेट्स में उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखा उसके बाद उन्होंने उनकी स्किल पर काफी विश्वास हुआ।

बुमराह ने बांधे रोहित की तारीफों के पूल

बुमराह ने कहा कि, “शुरुआती दिनों से मेरा और रोहित का रिश्ता बहुत अच्छा रहा है। जब मैं टीम में आया तो रिकी पोंटिंग कप्तान थे लेकिन मैं नियमित रूप से नहीं खेल रहा था। लेकिन रोहित के तहत, मैंने नियमित रूप से खेला। उन्हें मुझ पर बहुत भरोसा था, उन्होंने आत्मविश्वास जगाया। उन्होंने नेट्स पर मेरी गेंदबाजी और कौशल को देखा है। उन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया, मुझे खुद पर विश्वास करने के लिए कहा। शुरुआती दौर में भी उन्हें मुझ पर काफी भरोसा दिखाया था।”

उन्होंने आगे कहा कि, “अब हम एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां वह मुझे कुछ भी नहीं बताते हैं। वह कहते है कि ‘आप फील्डिंग अपने दम पर सेट करें, अगर आपके पास कोई बदलाव है, तो मुझे बताएं, मैं वह करूंगा’। उन्हे मुझ पर भरोसा है क्योंकि मैंने मैदान पर ऐसा काम किया है। कभी-कभी प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं दिखता है, लेकिन वह हमेशा टीम में माहौल को बहुत ही शांत रखते हैं। उनके कप्तानी में मुझे जो कुछ भी करना है वो करने की आजादी मिली है। उन्होंने वास्तव में मेरी मदद की है।”

close whatsapp