एशिया कप 2023 की तैयारियों से ज्यादा ध्यान, सोशल मीडिया पर है जसप्रीत बुमराह का! - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2023 की तैयारियों से ज्यादा ध्यान, सोशल मीडिया पर है जसप्रीत बुमराह का!

टीम इंडिया में वापसी के साथ बुमराह हुए सोशल मीडिया पर एक्टिव।

Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)
Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली है, ये राहत जसप्रीत बुमराह की वापसी के तौर पर आई है। जहां आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में इस खिलाड़ी ने दमदार वापसी की है, जिसके बाद से बुमराह खुश रहने लगे हैं और इसका नजारा आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है।

जसप्रीत बुमराह की कप्तानी भी हिट है

आयरलैंड के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था, वहीं बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था। इस दौरान गेंदबाज अपनी पुरानी लय में गेंदबाजी कर रहा था और पुरी तरह फिट भी नजर आ रहा था।

पुरानी यादों के समंदर में डुबकी लगा दी जसप्रीत बुमराह ने तो

*टीम इंडिया में वापसी के साथ बुमराह हुए सोशल मीडिया पर एक्टिव।
*हाल ही में अपनी एक पुरानी तस्वीर को किया है फैन्स के साथ में शेयर।
*तस्वीर में PINK रंग की शानदार शेरवानी में नजर आ रहा है तेज गेंदबाज।
*कमेंट बॉक्स में फैन्स ने एशिया कप में शानदार गेंदबाजी की गुहार लगाई है।

अपनी पुरानी तस्वीर में कमाल के लग रहे हैं बुमराह

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

सीरीज जीतने के बाद तेज गेंदबाज का पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

तेज गेंदबाजी को लीड करेगा रफ्तार का सौदागर

टीम इंडिया को अब एशिया कप 2023 और वर्ल्ड कप 2023 में अपना पूरा दम दिखाना है, वहीं इन दोनों मेगा टूर्नामेंट के लिए बुमराह पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही बुमराह और शमी दोनों इस टीम में सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं, लेकिन बुमराह तेज गेंदबाजों को लीड करते हुए नजर आएंगे। साथ ही उनकी यॉर्कर भी टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित होगी, जिसकी कमी काफी समय से टीम को खल रही थी। इससे पहले बुमराह करीब 11 महीने के लिए क्रिकेट से दूर रहे थे, इस दौरान ना वो टी20 वर्ल्ड कप 2022 खेल पाए थे और ना ही IPL 2023 में नजर आए थे और WTC 2023 के फाइनल में भी जसप्रीत के ना होने से टीम को काफी नुकसान हुआ था।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?