BCCI सचिव जय शाह ने सूर्यकुमार यादव को उनके जन्मदिन पर खास तरीके से दी शुभकामनाएं - क्रिकट्रैकर हिंदी

BCCI सचिव जय शाह ने सूर्यकुमार यादव को उनके जन्मदिन पर खास तरीके से दी शुभकामनाएं

आज यानी 14 सितंबर को भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Jay Shah And Suryakumar Yadav (Pic Source-X)
Jay Shah And Suryakumar Yadav (Pic Source-X)

आज यानी 14 सितंबर को भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है और उन्होंने भारतीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही शानदार प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीता है।

सूर्यकुमार यादव को उनके जन्मदिन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने खास तरीके से शुभकामनाएं दी। जय शाह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर सूर्यकुमार यादव के लिए लिखा कि, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं हमारे टी20 टीम के कप्तान और बल्ले से Mr. 360। मैं यही चाहता हूं कि मेन इन ब्लू टीम को लीड करें और उन्हें टी20 प्रारूप में कई जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आए। मेरी तरफ से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।’

सूर्यकुमार यादव बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं

बता दें कि हाल ही में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था। अब भारत को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। उससे पहले इन दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। बांग्लादेश के खिलाफ भी सूर्यकुमार यादव को ही भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है।

सूर्यकुमार यादव ने अभी तक भारतीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 71 टी20 में 168.65 के स्ट्राइक रेट से 2432 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 20 अर्धशतक शामिल है। यही नहीं सूर्यकुमार यादव को 2022 और 2023 का आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का भी अवार्ड मिला है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में भी सूर्यकुमार यादव ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। यही नहीं सूर्यकुमार यादव ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल मैच में डेविड मिलर का अंतिम ओवर में अविश्वसनीय कैच पकड़ भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?