ENG vs NZ: क्या रूट के बल्ले में है जादू, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs NZ: क्या रूट के बल्ले में है जादू, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया था।

Joe Root’s celebrations after his century against New Zealand (Photo Source: Gareth Copley/Getty Images)
Joe Root’s celebrations after his century against New Zealand (Photo Source: Gareth Copley/Getty Images)

इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई। रूट ने दूसरी पारी में नाबाद 115 रन की शतकीय पारी खेलकर ना ही सिर्फ 3 टेस्ट मुकाबलों की सीरीज में इंग्लैंड को 1-0 की बढ़त दिलवाई बल्कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 की अंक तालिका में टीम के पॉइंट प्रतिशत को भी बेहतर किया। विकेटकीपर-बल्लेबाज बेन फॉक्स ने भी रूट का बेहतरीन साथ दिया और 120 रन की साझेदारी की।

जहां एक तरफ रूट ने बेहतरीन नाबाद शतक की पारी खेली, वहीं उनका एक वीडियो आजकल खूब तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े हुए हैं। इस वीडियो में देख सकते हैं कि रूट नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े हुए हैं और उन्होंने अपना बल्ला नहीं पकड़ा हुआ है लेकिन इसके बावजूद बल्ला बिना किसी सपोर्ट के सीधा खड़ा हुआ है।

ये रहा वीडियो और लोगों की प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/WebboOne/status/1533429605813698560?s=20&t=4uX547X7d_V0pTbQGeRPbQ

बता दें, इस मुकाबले में रूट ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 रन पूरे करने वाले वह पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने 10,000 रन टेस्ट में पूरे किए। रूट का टेस्ट में प्रदर्शन काफी सराहनीय है। उन्होंने अभी तक 118 टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने लगभग 50 की औसत से 10,015 रन बनाए हैं।

मुकाबले की बात करें तो, पहली पारी में न्यूजीलैंड 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी जिसके बाद इंग्लैंड ने अपनी पारी में 141 रन बनाए थे। दूसरी पारी में डैरिल मिचल (108) की शतकीय पारी के बावजूद न्यूजीलैंड 285 रन ही बना पाई। 277 रन के लक्ष्य को बनाने उतरी इंग्लैंड टीम ने जो रूट (115) की नाबाद शतकीय पारी के बदौलत इस मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया।

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला 10 जून से शुरू होगा। ये मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। सब यही चाहेंगे कि रूट इस मुकाबले में भी बेहतरीन प्रदर्शन करें और इंग्लैंड को इस सीरीज में विजयी बनाए।

close whatsapp