World Cup 2023 के शुरू होने से पहले अपने बल्लेबाजी को Joe Root ने बताया Mario Cart Game की दौड़
वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का सामना पहले मैच में न्यूजीलैंड से
अद्यतन - Aug 22, 2023 7:51 pm

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विश्व के बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल 32 वर्षीय जो रूट ने वर्ल्ड कप 2023 के दौरान अपने बल्लेबाजी कौशल को लेकर बड़ा बयान दिया है। गौरलतब है कि रूट को उनके अनुभव के आधार आगामी वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है।
तो वहीं रूट के सेलेक्शन की वजह से इनफाॅर्म हैरी ब्रूक और विल जैक को सेलेक्टर्स ने नजरअंदाज किया। दूसरी ओर वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी को लेकर रूट का कहना है कि यह उनके लिए Mario Cart Game की दौड़ के समान है जिसमें उन्हें टीम के अन्य खिलाड़ी चेज करते हुए नजर आएंगे।
Joe Root ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बातचीत करते हुए रूट ने कहा- ऐसा महसूस हुआ है कि आपका पीछा किया जा रहा है, और आपके पास भी बाकियों को पकड़ने का मौका है। आप उस स्टार व राॅकेट को पसंद करत हैं जो आपको अन्य लोगों से आगे निकलने के लिए प्रेरित करता है।
जो रूट ने आगे कहा- यह हमेशा काम नहीं करता, लेकिन आपके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं हैं। मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि मैं अन्य लोगों की तुलना में बल्लेबाजी रैंकिंग में काफी नीचे हूं। लेकिन क्रिकेट करियर में मेरी उम्र एक अच्छी चुनौती है।
World Cup 2023 के पहले मैच में इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से
दूसरी ओर आपको बता दें कि वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन का सामना न्यूजीलैंड से 5 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। खैर, देखने लायक बात होगी कि आगामी टूर्नामेंट में इंग्लिश टीम किस तरह का प्रदर्शन करने वाली है?
ये भी पढ़े- अगस्त 22- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से