जो रूट के साथ अपने रिश्ते पर बेन स्टोक्स ने दिया बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने ब्रिस्टल की घटना को एक उदाहरण के रूप में याद किया जब रूट उनके साथ खड़े थे।
अद्यतन - Apr 23, 2022 6:11 pm

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अपने पूर्व कप्तान जो रूट के साथ अपनी दोस्ती की गहराई के बारे में बात की। जो रूट ने हाल ही में टेस्ट कप्तान के रूप में अपने पद से इस्तीफा दिया है।
आपको बता दें, जो रूट और बेन स्टोक्स लंबे समय से इंग्लैंड के लिए एक-साथ खेल रहे हैं, और वे राष्ट्रीय टीम के दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी भी रहे हैं। बेन स्टोक्स ने अपने करियर के दौरान घटित हुई बहुत सारी चीजों का उल्लेख किया, जिनका सामना उन्हें करना पड़ा और बताया कि कैसे जो रूट उनके कठिन समय में उनके साथ खड़े रहे।
बेन स्टोक्स ने अच्छे दोस्त और अच्छे इंसान होने के लिए जो रूट की तारीफ की
बेन स्टोक्स ने बताया जो रूट के साथ उनका रिश्ता सिर्फ इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथी होने से कहीं ज्यादा है, और उन्होंने मैदान पर और मैदान से बाहर उनके साथ बहुत सारी यादें साझा की है। ब्रिस्टल की घटना को याद करते हुए स्टार ऑलराउंडर ने यह भी खुलासा किया कि कैसे जो रूट ने उनके कठिन समय के दौरान उनके साथ खड़े रहे, जिसने उनके प्रति उनकी वफादारी को बदल दिया। 30-वर्षीय ऑलराउंडर को पिछले साल क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक के दौरान भी जो रूट का समर्थन मिला था।
बेन स्टोक्स ने डेली मिरर पर अपने कॉलम में लिखा: “हमारा रिश्ता सिर्फ टीम के साथी होने के नाते बस नहीं हैं, बल्कि हमारा रिश्ता बहुत गहरा है, और समय के साथ और भी गहरा और अच्छा होते जा रहा है। हम अच्छे दोस्त हैं, और लंबे समय से हैं। हमने इस दौरान मैदान पर और बाहर कुछ बेहतरीन पल बिताए हैं। हमने कुछ कठिन पल भी बिताए हैं, और यह आपसी समर्थन है जिसने हमारी दोस्ती को इतना खास बनाने में मदद की है। जब मैंने 2021 में खेल से ब्रेक लिया तो जो रूट शानदार था।”
उन्होंने आगे लिखा: “रूट ने मुझसे कहा- ‘मैं चाहता हूं कि मेरा दोस्त बस ठीक हो जाए।’ क्रिकेट दूसरे स्थान पर था, पहले जो रूट को मेरी भलाई की चिंता थी। कुछ साल पहले ब्रिस्टल की घटना के दौरान, मेरा कप्तान, मेरा दोस्त, मेरे समर्थन में सामने आया था। यही वह जगह है, जहां जो के प्रति मेरी पूरी निष्ठा आती है, और हमेशा रहेगी, क्योंकि वह मेरे और अपने बाकी साथी खिलाड़ियों के प्रति बहुत अच्छे इंसान रहे हैं।”