लाॅर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद Joe Root ने इंग्लैंड को क्यों दी चेतावनी?
इंग्लैंड ने कप्तान ने कहा कि हमें जीत के बाद भी अपने लक्ष्य से नहीं भटकना है।
अद्यतन - अगस्त 31, 2026 11:32 पूर्वाह्न

Joe Root warns England: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 194 रनों से जीत हासिल करने के बाद, तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। यह नए कप्तान जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की 2024 के बाद पहली घरेलू टेस्ट सीरीज जीत है।
बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट और बैजबाॅल एरा के बाद, यह इंग्लैंड की पहली टेस्ट सीरीज जीत भी रही। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट की तरह दूसरे टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान को कभी भी वापसी करने का मौका नहीं दिया और खेल के चौथे दिन मुकाबले को अपने नाम किया। दूसरी ओर, इंग्लैंड की इस शानदार जीत के बाद भी कप्तान जो रूट ने टीम को चेतावनी दी है। रूट ने जीत के महत्व के बावजूद अनुशासन और संयम बनाए रखने पर जोर दिया।
जो रूट की बड़ी प्रतिक्रिया
जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ लाॅर्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद पोस्ट मैच के दौरान कहा “यह जरूरी है कि हम इस बारे में बात न करें, बिल्कुल। लेकिन टेस्ट मैच और टेस्ट सीरीज जीतना मुश्किल होता है, इसलिए इसका मजा लें और जश्न मनाएं, लेकिन समझदारी और परिपक्वता के साथ। इस नई टीम के लिए पता नहीं आप इसे क्या कहना चाहेंगे। यह वाकई एक बहुत अच्छी शुरुआत रही है।”
रूट ने यह भी कहा कि आउट होने के तरीकों को बेहतर ढंग से समझने से टीम के भविष्य के प्रदर्शन में मदद मिलेगी। कप्तान ने एजबेस्टन में होने वाले बचे हुए टेस्ट मैच में बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद जताई और कहा कि इस सीरीज के दौरान जो सबक सीखे गए हैं, वे आखिरी मैच में भी काम आएंगे।
खैर, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने मैच में 8 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। मैच जिताऊ गेंदबाजी के लिए इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। कुल मिलाकर, इंग्लैंड की अनुशासित गेंदबाजी और पाकिस्तान की बल्लेबाजी में संघर्ष निर्णायक साबित हुई और टीम ने एक शानदार जीत दर्ज की।
ये भी पढ़ें – 31 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से