इंग्लैंड टीम फिर से खिताब जीतने के लिए है तैयार, इस बार Jofra Archer करेंगे अपनी गेंदों से वार
सोशल मीडिया पर आया इंग्लैंड के तेज गेंदबाज Jofra Archer का वीडियो।
अद्यतन - जून 3, 2024 3:19 अपराह्न

Jofra Archer के करियर को सबसे ज्यादा प्रभावित चोट ने किया है, जिसके चलते ये खिलाड़ी काफी लंबे-लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहा है। लेकिन अब ये रफ्तार का सौदागर फिर से कमाल करने के लिए तैयार है, साथ ही जोफ्रा के आने से इंग्लैंड टीम पहले से और भी ज्यादा मजबूत हो गई है। वैसे साल 2022 का टी20 वर्ल्ड कप इंग्लिश टीम ने अपने नाम किया था, जहां फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को मात देखते हुए खिताब पर कब्जा किया था।
Jofra Archer की हाल ही में हुई है वापसी
जी हां, Jofra Archer इस तरह से चोटिल हुए थे, कि वो क्रिकेट से एक से डेढ़ साल तक दूर रहे थे। इस खिलाड़ी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2021 में खेला था, जो टीम इंडिया के खिलाफ था। उसके बाद जोफ्रा ने अपना आखिरी वनडे मार्च 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जिसके बाद इस साल उनकी क्रिकेट में सही से वापसी हुई है और पाकिस्तान के खिलाफ वो टी20 सीरीज खेल कर आ रहे और टी20 वर्ल्ड कप के लिए उनका जोश हाई दिख रहा है। अब देखना अहम होगा कि क्या जोफ्रा अपनी पुरानी लय में गेंदबाजी करते हैं या फिर उनकी रफ्तार में कमी देखने को मिलेगी।
बाकी टीमों में भरा जा रहा है Jofra Archer के नाम का खौफ
*सोशल मीडिया पर आया इंग्लैंड के तेज गेंदबाज Jofra Archer का वीडियो।
*टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए फोटोशूट करता हुआ नजर आया ये खिलाड़ी।
*वीडियो में उत्साह से लबरेज नजर आए जोफ्रा, फैन्स को है दमदार प्रदर्शन की उम्मीद ।
*टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम का पहला मैच स्कॉटलैंड से 4 जून को होगा।
Jofra Archer का ये वीडियो आया है सामने
Kieron Pollard भी जुड़े इंग्लैंड टीम के साथ में
इंग्लैंड टीम कुछ इस प्रकार है टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए
जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशिद, फिल सॉल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड