‘वह अपने रिद्दम में वापस आ रहे हैं..’- जोफ्रा आर्चर को लेकर झूलन गोस्वामी ने कही बड़ी बात
जोफ्रा आर्चर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 4 ओवर में 24 रन दिए।
अद्यतन - May 7, 2023 1:58 pm

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2023 के पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। लेकिन मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आए। जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर 24 रन दिए। जोफ्रा आर्चर लंबे समय से चोट से जूझते हुए नजर आ रहे थे।
आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला खेलकर जोफ्रा आर्चर वापस से चोटिल हो गए थे। इस सीजन के 10 मैचों में से आर्चर अब तक सिर्फ 5 मैच ही खेल पाए हैं। इसी बीच हाल ही में पूर्व भारतीय महिला खिलाड़ी झूलन गोस्वामी ने जोफ्रा आर्चर को लेकर बड़ा बयान दिया है।
हर समय स्ट्राइक रेट और इकॉनमी के बारे में बात नहीं कर सकते- झूलन गोस्वामी
झूलन गोस्वामी का मानना है कि जोफ्रा आर्चर को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि वह लंबे चोट से वापसी कर रहे हैं। झूलन गोस्वामी ने न्यूज 18 पर बात करते हुए कहा, ‘जोफ्रा अपने एक लंबे चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। वह धीरे-धीरे जितना खेलेंगे उतना वह अपने रिद्दम में वापसी करते दिखेंगे।’
‘चोट के बाद नॉर्मल रिद्दम में वापसी करने में समय लगता है। जब मैं चोटिल होती थी जब भी मैं फील्ड पर जाती थी तो मैं अपने चोट को लेकर सोचती थी कि अगर मैंने कुछ ज्यादा किया तो मैं वापस से चोटिल हो जाउंगी।’
झूलन गोस्वामी ने आगे कहा, ‘इस तरह की छोटी-छोटी चीजें हमेशा आपके दिमाग में चलते रहती है। कभी-कभी यह आपके प्रदर्शन पर भी प्रभाव डालता है। लेकिन इस समय ईमानदारी से कहूं तो जोफ्रा अपने रिद्दम पर वापस आ रहे हैं। आप हर समय किसी के स्ट्राइक रेट, इकॉनमी और विकेट को लेकर नहीं सोच सकते।’
RCB के खिलाफ होगा मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बोर्ड पर लगाए थे। नेहल वढ़ेरा ने 51 गेंदो में 64 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 गेंदे शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली। आईपीएल में मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 9 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ वानखेड़े में होगा।