WPL 2024: चमारी अटापट्टू के विवादित आउट से बिल्कुल भी खुश नहीं है जॉन लुईस, दिया बड़ा बयान
चमारी अटापट्टू का विकेट गिरने के बाद यूपी वारियर्स मैच में वापसी नहीं कर पाई और हार गई।
अद्यतन - मार्च 5, 2024 2:41 अपराह्न

महिला प्रीमियर लीग 2024 में 4 मार्च को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यूपी वारियर्स को 23 रनों से हराया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
यूपी वारियर्स को यह मैच जीतने के लिए 199 रनों की जरूरत थी। यूपी टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली और किरण नवगिरे ने अपनी टीम को काफी अच्छी शुरुआत दी। हालांकि मैच के दौरान चमारी अटापट्टू एक विवादित अंपायरिंग का शिकार बनी। यही नहीं चमारी अटापट्टू का विकेट गिरने के बाद यूपी वारियर्स मैच में वापसी नहीं कर पाई और हार गई।
दरअसल यूपी वारियर्स की बल्लेबाजी के दौरान जब टीम का स्कोर 7 ओवर के बाद 63/2 था तब जॉर्जिया वेयरहैम के ओवर में चमारी अटापट्टू का एलबीडब्लू फैसला तीसरे अंपायर के पास गया जहां उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज को आउट दे दिया। यूपी वारियर्स की कप्तान एलिसा हीली तीसरे अंपायर के इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं थी क्योंकि उनको यह लग रहा था कि गेंद काफी स्पिन हुई है और वो स्टंप्स पर आखिर में लग ही नहीं सकती है। दरअसल जब Hawk-Eye में देखा गया था तब उसमें यह दिख रहा था कि गेंद स्टंप्स पर लग रही है।
यूपी टीम का कोई भी खिलाड़ी तीसरे अंपायर के फैसले से खुश नहीं था। अब इसी को लेकर यूपी वारियर्स टीम के कोच जॉन लुईस ने अपना पक्ष रखा है।
हम लोग यह देखकर काफी निराश थे: जॉन लुईस
मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जॉन लुईस ने कहा कि, ‘आपने Naked आंखों से देखा कि गेंद लाइन पर गिरी थी। इसके बाद गेंद घूमी और अगर लेग स्पिनर की गेंद घूम रही है तो वो स्टंप्स को नहीं लगेगी। लेकिन अंत में हमने देखा कि गेंद स्टंप्स पर लग रही है। यह मुझे बिल्कुल भी समझ नहीं आया।
चमारी अटापट्टू काफी क्वालिटी बल्लेबाज है और दाएं हाथ और बाएं हाथ के बल्लेबाज जब साथ में खेलते हैं तो दूसरी टीम के ऊपर दबाव जरूर पड़ता है। यही वजह है कि हमने चमारी अटापट्टू को चुना था। एक बात यह भी थी कि ग्राउंड की एक तरफ की बाउंड्री छोटी थी और इससे दोनों बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती। मुझे इस टेक्नोलॉजी के बारे में ज्यादा नहीं पता है लेकिन हम सब इस फैसले से बहुत ही दुखी थे।’