अपनी बेटी के 9वें जन्मदिन पर जोंटी रोड्स ने सोशल मीडिया पर साझा किया भावनात्मक पोस्ट
जोंटी रोड्स की बेटी इंडिया जीन रोड्स का जन्म 23 अप्रैल 2015 को हुआ था।
अद्यतन - Apr 23, 2024 6:25 pm

आज यानी 23 अप्रैल को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बेटी को लेकर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया। बता दें, जोंटी रोड्स की बेटी इंडिया जीन रोड्स का जन्म 23 अप्रैल 2015 को हुआ था। इंडिया जीन रोड्स का जन्म आईपीएल 2015 सीजन के दौरान ही हुआ था।
जोंटी रोड्स ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि वो अपनी पत्नी और बेटी के साथ एक Waterbirth Pool में है। यह तस्वीर सांता क्रूज़ के सूर्य मदर और चाइल्ड केयर अस्पताल की है।
उन्होंने इस तस्वीर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘बहुत ही मुश्किल है मानना लेकिन 9 साल पहले इंडिया जीन रोड्स वॉटर बर्थ पूल पर पैदा हुई थी। यह सांता क्रूज़ के सूर्य मदर और चाइल्ड केयर अस्पताल की है। उस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2015 सीजन खेला जा रहा था।’
यह रहा जोंटी रोड्स का ट्वीट:
Hard to believe that that 9 years ago, almost to the hour, India Jeanne Rhodes was delivered in a waterbirth pool, at Surya Mother & Childcare hospital in Santacruz during #IPL2015 #globalgirl
#blessedfather #daybeforeSachin pic.twitter.com/cnHEp3yuf4— Jonty Rhodes (@JontyRhodes8) April 23, 2024
लखनऊ सुपर जायंट्स के फील्डिंग कोच के रूप में कार्य कर रहे हैं जोंटी रोड्स
बता दें, जोंटी रोड्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की ओर से टेस्ट और वनडे फॉर्मेट खेला हैं। उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर में गिना जाता है। जोंटी रोड्स की फील्डिंग पूरी दुनिया में काफी प्रसिद्ध रही है और आज भी अगर कोई खिलाड़ी अच्छा कैच पकड़ता है या शानदार रनआउट करता है तो उनकी तुलना दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी से की जाती है।
यही नहीं जोंटी रोड्स दक्षिण अफ्रीका के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे में 100 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड हासिल किया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीजन के दौरान जोंटी रोड्स को लखनऊ सुपर जायंट्स का फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया था। उनकी कोचिंग में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2023 सीजन और इस समय खेले जा रहे 2024 संस्करण में काफी अच्छी फील्डिंग की है। आज यानी 23 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 का महत्वपूर्ण मैच खेलना है।