T20 World Cup में जाॅनी बेयरस्टो को नंबर 4 पर खेलते हुए देखना चाहते हैं कप्तान जोस बटलर, दिया बड़ा बयान
इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत स्काॅटलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी।
अद्यतन - Jun 2, 2024 3:37 pm

वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है। तो वहीं इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड समेत सभी 20 टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। टी20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड अपने अभियान की शुरुआत 6 जून को स्काॅटलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी।
यह मैच दोनों टीमों के बीच कींग्सटन ओवल ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेला जाएगा। तो वहीं अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस मैच में जोस बटलर के साथ विल जैक या फिल साल्ट में से कोई एक इंग्लिश टीम के लिए ओपनिंग करता हुआ नजर आ सकता है।
हालांकि, जाॅनी बेयरस्टो भी सलामी बल्लेबाजी के लिए दावेदार थे, लेकिन अब इंग्लिश मैनेजमेंट अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज का फायदा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में उठाने को देख रहा है। साथ ही इसको लेकर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने भी बड़ा बयान दिया है।
जाॅनी बेयरस्टो के लेकर जोस बटलर ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि स्काॅटलैंड के खिलाफ मैच से पहले शनिवार 1 जून को आयोजित एक प्रेस काॅन्फ्रेंस में जोस बटलर ने कहा- मुझे लगता है कि टीम के प्रत्येक खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में मैच की स्थिति को पढ़ेंगे और उसके अनुसार खेलने की कोशिश करेंगे। साथ ही मुझे लगता है कि जाॅनी बेयरस्टो के पास नंबर चार की भूमिका निभाने के लिए पर्याप्त अनुभव और खेल है।
बटलर ने आगे कहा- नंबर चार पर बल्लेबाजी टी20 क्रिकेट में जाॅनी ने पहले भी की है, और उसके पास खेल में काफी ऑप्शन भी है। इसलिए, वह नंबर चार पर पावरप्ले की तरह बल्लेबाजी करने के आदि हैं। उसके अनुभव और ताकत को देखते हुए वह मिडिल ऑर्डर में स्पिन का एक अच्छा खिलाड़ी है।
T20 World Cup 2024 के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम
जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशिद, फिल सॉल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड