जोस बटलर ने बनाया वर्ल्ड 'रिकाॅर्ड', बने 10 हजार व्हाइट बाॅल रन बनाने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी 

जोस बटलर ने बनाया वर्ल्ड ‘रिकाॅर्ड’, बने 10 हजार व्हाइट बाॅल रन बनाने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी 

आइए आपको जो रूट के इस रिकाॅर्ड के बारे में जानकारी देते हैं

ENG vs SL (Image Credit- Twitter X)
ENG vs SL (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में इतिहास रच दिया। बता दें इस मुकाबले में बटलर ने बड़ा कारनामा कर दिखाया और अब वह वनडे और टी20आई मिलाकर, इंग्लैंड के लिए 10 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बटलर से पहले इस कारनामे को कोई भी इंग्लिश क्रिकेटर नहीं कर पाया है।

श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलने से पहले उन्हें इंग्लैंड के लिए 10 हजार व्हाइट बाॅल रन पूरा करने के लिए सिर्फ 7 रनों की जरूरत थी। तो वहीं, मुकाबले में बटलर ने 49 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली और व्हाइट बाॅल क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने के एक बडे़ कीर्तिमान स्थापित किया। बटलर के अब दोनों फाॅर्मेट को मिलाकर कुल 10,062 रन हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक पूर्व कप्तान ने वनडे में 5,678 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4,384 रन बनाए हैं।

2011 में किया था डेब्यू

गौरतलब है कि बटलर ने साल 2011 में भारत के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में टी20आई मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। कुछ ही समय वह इंग्लैंड के व्हाइट बाॅल टीम के अहम सदस्य भी बन गए। बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड ने 2022 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को भी अपने नाम किया था।

हालांकि, इसके बाद वर्ल्ड कप 2023, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद, चैंपियंस ट्राॅफी 2025 से इंग्लैंड के बाहर हो जाने के बाद, बटलर ने इंग्लैंड टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। हालांकि, बटलर बतौर खिलाड़ी अभी भी टीम के साथ हैं और इंग्लैंड के एक भरोसेमंद बल्लेबाज हैं।

दूसरी ओर, इंग्लैंड के लिए वनडे में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में जो रूट पहले नंबर पर हैं। रूट 194 मैचों में 7,885 रन बनाकर इंग्लैंड के सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। रूट ने T20I में भी 893 रन बनाए हैं, जिससे उनके कुल व्हाइट-बॉल रन 8,778 हो गए हैं। ओवरऑल व्हाइट बाॅल रन बनाने के मामले में वह तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन वनडे और T20I में मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर हैं। मोर्गन ने वनडे में 6,957 और T20I में 2,458 रन बनाए। मोर्गन ने इन दोनों फॉर्मेट में कुल 9,415 रनों के साथ अपना करियर खत्म किया।

ये भी पढ़ें – IND vs WI 2026: ODI सीरीज में इन 3 स्टार खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी होंगी सभी की नजरें

close whatsapp