क्या आईपीएल 2022 ने बदल दी जोस बटलर की कहानी? जानिए खुद इंग्लैंड के स्टार से

जोस बटलर ने आईपीएल 2022 में सर्वाधिक 863 रन बनाए थे।

Advertisement

Jos Buttler (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है। दांए-हाथ के बल्लेबाज ने पहले आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरी, और अब अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हुए सनसनी मचा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

17 जून को स्टार बल्लेबाज ने शानदार शतक बनाकर इंग्लैंड को नीदरलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 232 रनों की जीत दर्ज करने में मदद की। उन्होंने सिर्फ 70 गेंदों में 14 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 162 रनों की तूफानी पारी खेली। आपको बता दें, जोस बटलर ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सर्वाधिक 863 रन बनाए थे, और राजस्थान रॉयल्स (RR) को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

जोस बटलर ने अपनी सफलता का श्रेय आईपीएल को दिया

मैच के बाद, जोस बटलर ने नीदरलैंड के खिलाफ अपनी बेहतरीन पारी और शानदार फॉर्म का श्रेय आईपीएल 2022 (IPL 2022) को दिया और कहा कि आईपीएल (IPL) में खेलने से उन्हें अपना आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिली।

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि आईपीएल 2022 (IPL 2022) में उनकी सफलता ने उन्हें काफी आत्मविश्वास दिया और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। 31-वर्षीय ने यह भी कहा कि वह बायो-बबल से छुटकारा पाकर और कई चीजों के सामान्य होने से काफी राहत महसूस कर रहे हैं।

जोस बटलर ने कहा: “मैं आईपीएल में खेलकर अपने लिए इससे ज्यादा बेहतर चीजों की उम्मीद नहीं कर सकता था। मुझे आईपीएल में खेलकर बहुत मजा आया, और इससे मुझे बहुत आत्मविश्वास मिला है। मैं आईपीएल 2022 के बाद बहुत प्रेरणा और ताजगी के साथ नीदरलैंड सीरीज में आया, जो मुझे लगता है कि बहुत महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने कहा इंग्लैंड टीम में दोबारा शामिल होकर अच्छा लग रहा हैं, हमारी टीम का माहौल काफी शानदार हैं। यह हमारा पहला सामान्य दौरा है, जहां कोई बायो-बबल नहीं है और ना ही कोविड-19 के नियमों के अनुसार चलना हैं, इसलिए हमें काफी रहत महसूस हो रही है, हम बहुत खुश है।

Advertisement