साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में फिर से जुडेंगे जाॅस इंग्लिश
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट 18 अक्टूबर से Gqeberha के सेंट जाॅर्ज पार्क में खेला जाएगा
अद्यतन - अक्टूबर 11, 2026 12:49 अपराह्न

विकेटकीपर बल्लेबाज जाॅस इंग्लिश (Josh Inglis) एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से जुड़ने के लिए एकदम तैयार है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार वह साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच Gqeberha के सेंट जाॅर्ज पार्क में 18 अक्टूबर से दूसरे टेस्ट से पहले कंगारू टीम से दोबारा से जुड़ेंगे।
गौरतलब है कि उन्हें पिछले महीने के आखिर में डरबन में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान चोट लगी थी। इस वजह से इंग्लिश को मेडिकल जांच और रिहैबिलिटेशन के शुरुआती दौर के लिए घर लौटना पड़ा। उनकी सर्जरी नहीं हुई और बाद में हुए स्कैन से अच्छी रिकवरी का पता चला, जिससे टेस्ट सीरीज के दौरान उनकी वापसी की उम्मीद बनी रही।
इस बीच, उनकी गैर-मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया को अपनी टीम में बदलाव करने पड़े। उन्होंने भारत के ऑस्ट्रेलिया A दौरे से सैम हार्पर को टीम में शामिल किया और निक मैडिंसन को वापस बुलाया।
दूसरी ओर, जाॅस कंगारू टीम को बैटिंग में गहराई और विकेटकीपिंग का विकल्प देते थे, भले ही उन्होंने अपने सभी पांच टेस्ट मैच एक स्पेशलिस्ट बैटर के तौर पर खेले हों। उनकी गैर-मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बताया कि इंग्लिश की जगह लेने के लिए एक से ज्यादा खिलाड़ियों की जरूरत थी, ताकि वे उन सभी भूमिकाओं को निभा सकें जो इंग्लिश निभाते थे।
मैक मैकडोनाल्ड का रिएक्शन आया सामने
तो वहीं, जाॅस इंग्लिश के ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ने को लेकर हेड कोच मैकडोनाल्ड ने कहा, “असल में जाॅस इंग्लिश की जगह दो खिलाड़ियों को लेना पड़ा। अगर आप इस नजरिए से देखें, तो यह सिर्फ एक और बैटर के आने जैसा नहीं था। जाॅस के साथ हमारे पास कुछ हद तक फ्लेक्सिबिलिटी थी, और फिर हार्पर ने बैक-अप विकेटकीपर की भूमिका संभाली, और फिर निक का मामला भी सामने आया।”
ये भी पढ़ें – भारत के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए हुआ न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, मिचेल सेंटनर को मिली कमान