Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 10 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

सुनील गावस्कर आज यानी 10 जुलाई को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं

Social Media Trends
Social Media Trends

जिम्बाब्वे और भारत के बीच आज यानि 10 जुलाई को पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। शुभमन गिल एंड कंपनी इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी। पहले मैच में 13 रनों से हार का सामना करने के बाद टीम इंडिया ने दमदार वापसी की और दूसरे T20I में बड़ी जीत दर्ज की।

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर आज यानी 10 जुलाई को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खास दिन पर क्रिकेट जगत ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी फैन्स ने दिग्गज क्रिकेटर को बधाई दी है।

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की तलाश अब पूरी हो चुकी है। बीसीसीआई ने पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। इसकी घोषणा मंगलवार, 9 जुलाई को हुई। इस पर क्रिकेट जगत ने गंभीर को शुभकामनाएं दीं। वहीं गौतम गंभीर ने नई भूमिका मिलने के बाद खुशी व्यक्त की और टीम को आगे ले जाने की बात कही।

एमएस धोनी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माही बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह वीडियो बनाने वाले फैन को BYE भी बोलते हुए दिख रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Whistle Podu Army (@whistlepoduarmy)

 

 

close whatsapp