Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 12 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

सचिन तेंदुलकर ने भी जेम्स एंडरसन के लिए खास पोस्ट किया है

Social Media Trends
Social Media Trends

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में वेस्टइंडीज को एक पारी और 114 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इंग्लैंड क्रिकेट ने एक वीडियो जारी करते हुए उन्हें विदाई दी है। वहीं क्रिकेट जगत ने भी इस महान गेंदबाज को भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले इंग्लिश खिलाड़ियों ने जेम्स एंडरसन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी इस दिग्गज गेंदबाज के लिए खास पोस्ट किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि, “हे जिमी! आपने 22 साल के उस अविश्वसनीय जादू से प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया है। जब आप अलविदा कह रहे हों तो यह एक छोटी सी इच्छा है।

आपको गेंदबाजी करते हुए देखना खुशी की बात है – उस एक्शन, गति, सटीकता, स्विंग और फिटनेस के साथ। आपने अपने खेल से पीढ़ियों को प्रेरित किया है। आपके लिए अच्छे स्वास्थ्य और ख़ुशी के साथ एक शानदार जीवन की कामना करता हूं।”

वहीं भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर क्रिकेट जगत से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं प्राप्त हुई हैं। गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर समेत अन्य भारतीय क्रिकेटरों ने उन्हें बधाई दी है।

 

 

 

 

 

 

close whatsapp