जुलाई 14- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - Jul 14, 2023 4:05 pm

1. ट्रैविस हेड के साथ तुलना पर AB de Villiers ने दिया बड़ा बयान
सोशल मीडिया पर एबी डिविलियर्स और ट्रैविस हेड की फोटो के वायरल होने के बाद डिविलियर्स ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। डिविलियर्स ने कहा है कि मुझे नहीं पता कि ट्रैविस हेड मेरे जैसा दिखता है या नहीं। मैं ट्रैविस के साथ आईपीएल में आरसीबी के लिए खेल चूका हूं, लेकिन किसी ने कभी भी मुझसे इसका जिक्र नहीं किया, तो फिर अब क्यों?
2. भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में जीत के बाद बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने कही ये बड़ी बात
13 जुलाई गुरूवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 मैच खेला गया। बता दें कि इस मैच में पहले गेंदबाजी और उसके बाद बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करने के चलते बांग्लादेश ने यह मैच अपने नाम किया। तो वहीं इसके बाद बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान निगार सुल्ताना ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है।
3. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया 2023-24 घरेलू क्रिकेट का फुल शेड्यूल
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने आगामी घरेलू सीजन 2023-24 के पूरे शेड्यूल की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस शेड्यूल में महिला क्रिकेट का काफी विस्तार किया गया है। तो वहीं इस बार बिग बैश लीग का 13वां सीजन 7 दिसंबर से शुरू होगा।
4. यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी पर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान
वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट मैच में पदार्पण कर रहे यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। तो वहीं जायसवाल की इस पारी पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि अगर वह 200 रन बना लें तो भी मुझे ज्यादा आश्चर्य नहीं होगा।
5. MLC 2023 के लिए टी-20 ब्लास्ट 2023 फाइनल्स के बीच में Sunil Narine ने छोड़ा सरे का साथ
वेस्टइंडीज के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी सुनील नारायण ने अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में खेलने के लिए टी-20 ब्लास्ट टीम सरे का साथ छोड़ दिया है। गौरतलब है कि सुनील नारायण मेजर लीग क्रिकेट के पहले संस्करण में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (LAKR) का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।
6. बीसीसीआई की हुई बल्ले-बल्ले, आईसीसी से होने वाली आय में हुई 72 प्रतिशत की बढ़ोतरी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से होने वाली आय में रिकाॅर्ड 72 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बता दें कि यह फैसला आईसीसी की डरबन में हुई वार्षिक बैठक के बाद सर्वसम्मति से लिया गया है, और राजस्व वितरण के इस नए माॅडल को आईसीसी ने भी स्वीकार कर लिया है।
7. Ashes 2023: मैनचेस्टर टेस्ट के लिए पूरी तरह से फिट है ओली रॉबिन्सन
एशेज सीरीज 2023 से बड़ी खबर आ रही है। बता दें कि इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान चोटिल हुए ओली रॉबिन्सन मैनचेस्टर में होने वाले टेस्ट मैच के लिए एक दम फिट हैं। बता दें कि यह टेस्ट मैच 19 जुलाई से खेला जाएगा।
8. IND vs WI: शतक जड़ने के बाद यशस्वी जायसवाल ने रोहित शर्मा के साथ हुई बातचीत का किया खुलासा
वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट मैच में डेब्यू कर रहे यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। तो वहीं अब उन्होंने उस दौरान कप्तान रोहित शर्मा के साथ हुई बात-चीत का खुलासा करते हुए कहा है कि रोहित ने उन्हें जमकर खेलने के लिए कहा था।