जुलाई 17- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से - क्रिकट्रैकर हिंदी

जुलाई 17- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें 

Cricket World (Image Credit- Twitter)
Cricket World (Image Credit- Twitter)

1. IRE vs IND 2023: एक बार फिर आयरलैंड दौरे पर नहीं जाएंगे Rahul Dravid

वेस्टइंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। बता दें कि ये मैच क्रमशः 18, 20 और 23 अगस्त को डबलिन में खेले जाएंगे। क्रिकबज की एक रिपोर्ट की मानें तो टीम इंडिया के मुख्य कोच Rahul Dravid और उनके सहयोगी स्टाफ को आयरलैंड दौरे के लिए आराम दिया जा सकता है। BCCI राहुल द्रविड़ और उनके सहयोगी स्टाफ को आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से पहले एक अच्छा ब्रेक देने की योजना बना रहा है।

2. MLC 2023: मेजर लीग क्रिकेट में अपनी ताबततोड़ फाॅर्म पर हेनरिक क्लासेन ने दिया बड़ा बयान

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अपनी बेहतरीन टी-20 फाॅर्म को मेजर लीग क्रिकेट के पहले सीजन में भी जारी रखा है। तो वहीं अब अपनी फाॅर्म को लेकर क्लासेन का कहना है कि निश्चित रूप से मैं अपने करियर में गेंद को सर्वश्रेष्ठ हिट कर रहा हूं। इसलिए, मैं पिछले कुछ सालों से खुद पर एक प्रयोग कर रहा था, और अंत में मुझे एक साफ फाॅर्मूला मिल गया है, जो मेरे लिए सफल रहा है।

3. एशियन गेम्स 2023: टीम इंडिया के सदस्य विकेटकीपर जितेश शर्मा ने अपनी चैक लिस्ट के बारे में दी जानकारी

एशियन गेम्स 2023 के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी जितेश शर्मा ने, इन गेम्स के दौरान अपनी चैक लिस्ट के बारे में जानकारी देते हुए बड़ा बयान दिया है। जितेश ने कहा है कि वह इस दौरान नीरज चोपड़ा से मिलना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि देश के टॉप खिलाड़ियों के साथ चलना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात होगी।

4. The Ashes 2023: मुझे लग रहा है कि जॉनी बेयरस्टो इस हफ्ते अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं- स्टुअर्ट ब्रॉड

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का चौथा मैच 19 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा, तो वहीं इस मैच के शुरू होने से पहले इंग्लिश टीम के स्टार तेज गेंदबाज और जारी एशेज सीरीज में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्टुअर्ट ब्राॅड ने विकेटकीपर बल्लेबाज जाॅनी बेयरस्टो को लेकर बड़ा बयान दिया है। ब्राॅड का कहना है कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि बेयरस्टो मैनचेस्टर में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हैं।

5. रिंकू सिंह ने अपने आइडल के बारे में दी जानकारी

आईपीएल 2023 में पांच गेंदों में पांच छक्के लगाने के बाद रातों-रात स्टार बने रिंकू ने अपने आइडल के बार में क्रिकेट फैंस को जानकारी दी है। बता दें कि यूपी के अलीगढ़ से आने वाले रिंकू ने कहा है कि सुरेश रैना मेरे आइडल हैं, मैं लगातर उनके सम्पर्क में रहा हूं, वो आईपीएल किंग हैं।

6. आईपीएल 2024 से पहले माइक हेसन और संजय बांगर की पोजीशन खतरे में

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कथित तौर पर अपने क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन और मुख्य कोच Sanjay Bangar से अलग होने का फैसला कर लिया है। RCB आगामी आईपीएल 2024 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करना चाहती है। बता दें कि सितंबर 2023 में कोचिंग स्टाफ का नवीकरण किया जाना है और इस पहले टीम कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

7. विराट कोहली की स्लो इनिंग पर भारतीय बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने कही ये बड़ी बात

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में स्लो बल्लेबाजी करने पर विराट कोहली को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने बड़ा बयान दिया है। राठौर ने कहा है कि कोहली ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। एक बल्लेबाजी कोच के रूप में, मेरा मानना है कि क्रिकेट अनुकूलनशीलता के बारे में है। वह एक आक्रामक खिलाड़ी जरूर है, जो निश्चित रूप से विपक्षी टीम पर हावी होना पसंद करते हैं, लेकिन एक बेहतर खिलाड़ी वो ही है जो अपना खेल बदल सकता है।

8. एमएस धोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर युजवेंद्र चहल ने किया बड़ा खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान देते हुए, उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया है। चहल ने कहा है कि धोनी के सामने आते ही उनकी बोलती बंद हो जाती है और मैं तभी कुछ बोलता हूं, जब माही भाई मुझसे कुछ पूछते हैं।

9. महिला एशेज सीरीज को लेकर इंग्लैंड की कप्तान Heather Knight ने दिया बड़ा बयान

महिला एशेज सीरीज में इस समय 8-6 अंको से पीछे चल रही और सीरीज को गंवा चुकी इंग्लैंड की कप्तान हीतर नाइट ने बड़ा बयान दिया है। नाइट का कहना है हम बहुत हद तक बराबरी पर हैं। ये सीरीज अभी तक अविश्वसनीय रही है। दो शानदार टीमें एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रही हैं। यह सीरीज महिला क्रिकेट इतिहास में अब तक की सर्वश्रेष्ठ व अच्छी सीरीज होगी।

10. पृथ्वी शॉ को लेकर मकरंद वेनगांकर ने दिया चौंकाने वाला बयान

आईपीएल 2023 और दलीप ट्राॅफी में औसत प्रदर्शन करने वाले पृथ्वी शॉ अब नॉर्थैप्टनशायर के लिए काउंटी चैंपियनशिप खेलने के लिए तैयार है। इसी के साथ पृथ्वी अगस्त में होने वाले रॉयल लंदन वनडे कप में भी खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन अब तक बीसीसीआई द्वारा इसको लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। इसी बीच बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सीईओ मकरंद वेनगांकर ने पृथ्वी शॉ को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है।

close whatsapp