Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 3 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

हार्दिक पांड्या ICC T20I रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाते हुए नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं

Social Media Trends
Social Media Trends

बारबाडोस में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम फंसी हुई थी, लेकिन अब वह स्वदेश लौटने के लिए तैयार है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय टीम अपने वतन लौट रही है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि टीम इंडिया कल सुबह भारत पहुंच जाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद मुंबई में रोड शो आयोजित होगा।

हार्दिक पांड्या ICC T20I रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाते हुए नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में कमाल का प्रदर्शन दिखाया। बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में उन्हें शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं वानिंदु हसरंगा भी 222 रेटिंग पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल जीतने के तीन दिन बाद ऋषभ पंत ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कार दुर्घटना से उबरने से लेकर टीम इंडिया के लिए खिताब जीतने तक का सफर दिखाया गया है। वीडियो शेयर करते हुए पंत ने कैप्शन में लिखा, ट्रॉफी जीतने के बाद धन्य, विनम्र और आभारी। हूं। ईश्वर की अपनी योजना है।”

 

 

 

 

 

 

close whatsapp