Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 4 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

मुलाकात के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रव‍िड़ ने प्रधानमंत्री को ट्रॉफी सौंपी

Social Media Trends
Social Media Trends

टीम इंडिया बारबाडोस में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद आज भारत पहुंच गई है। यहां टीम की स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर लैंड हुई। जहां खिलाड़ियों को जोरदार अंदाज में स्वागत हुआ।

इसके बाद टीम इंड‍िया ITC मौर्य होटल पहुंची। यहां से भारतीय खिलाड़ी द‍िल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से म‍िलने के लिए प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें इस ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों से बात भी की।

मुलाकात के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रव‍िड़ ने प्रधानमंत्री को ट्रॉफी सौंपी। इस दौरान खिलाड़ी भी उनसे मिलकर काफी उत्साहित नजर आए। पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। वहीं पीएम मोदी से मिलने के बाद टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई है, जहां पहुंचने के बाद शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम के बीच टीम इंडिया की विक्ट्री परेड निकलेगी।

पीएम मोदी से मिलने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से उनके साथ तस्वीरें साझा की और खुशी जाहिर की। उन्होंने इस गर्मजोशी के साथ स्वागत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी किया।

 

 

 

close whatsapp