जुनैद खान ने Virat Kohli को स्लेज करते हुए कहा था, 'आज आपकी खैर नहीं' पढ़ें 2012-13 IND-PAK सीरीज के दौरान का एक मजेदार किस्सा - क्रिकट्रैकर हिंदी

जुनैद खान ने Virat Kohli को स्लेज करते हुए कहा था, ‘आज आपकी खैर नहीं’ पढ़ें 2012-13 IND-PAK सीरीज के दौरान का एक मजेदार किस्सा

इस वनडे सीरीज में जुनैद ने कोहली को तीन बार आउट किया था। 

Virat Kohli and Junaid Khan (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli and Junaid Khan (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (Virat Kohli) माॅडर्न डे क्रिकेट के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक हैं। तो वहीं हाल में उन्होंने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड 2023 में कई रिकाॅर्ड्स को अपने नाम किए थे।

कोहली ने सचिन तेंदुलकर के वनडे में रिकाॅर्ड 49 वनडे शतक को पार करते हुए 50 वनडे शतक पूरा कर एक नया वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया था। साथ ही विराट वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा (765) रन बनाने वाले भी बल्लेबाज बने थे।

इसके अलावा इंटनरेशनल क्रिकेट में ऐसे बहुत ही कम गेंदबाज हैं जो विराट कोहली को अपनी गेंदबाजी से परेशान कर पाएं हो। लेकिन आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जुनैद खान ने विराट कोहली को 2012 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई एक द्विपक्षीय सीरीज में काफी परेशान किया था।

दूसरी ओर, अब इस सीरीज में विराट कोहली के साथ अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए जुनैद खान ने बड़ा बयान दिया है। जुनैद ने एक पाॅडकास्ट में कहा है कि उन्होंने उस सीरीज के एक मैच में कोहली को कहा था कि आज आपकी खैर नहीं।

जब जुनैद ने कोहली को किया था स्लेज

बता दें कि जुनैद खान ने विराट कोहली को लेकर नादिर अली पाॅडकास्ट पर कहा- हमने एक साथ अंडर-19 विश्व कप खेला है, हम एक-दूसरे को जानते थे। यह मेरी कमबैक सीरीज थी और मैं पहली बार भारत के खिलाफ खेल रहा था। मुझे पहले मैच में कोहली का विकेट मिला और उन्होंने मुझसे कहा कि ऐसा दोबारा नहीं होगा।

जुनैद ने आगे कहा- मैंने उसे दूसरे और तीसरे मैच में फिर से आउट कर लिया। तीसरे वनडे से पहले मैंने उन्हें ब्रेकफास्ट के टाइम कहा था कि ‘आज तुम्हारी खैर नहीं है’। यूनिस भाई थे उस मैच में , उन्होंने कहा विकेट निकालो इसका, और यूनिस भाई ने ही विराट का कैच लपका था।

देखें यह पाॅडकास्ट

ये भी पढ़ें- क्रिकेट में क्या है PORTABLE पिच का खेल? क्यों ऑस्ट्रेलिया करता है सबसे ज्यादा इसका इस्तेमाल, जाने इस खबर के जरिए वो सारे राज

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?