Cricket World News: आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जून 30 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

T20 World Cup 2024 Winner India (Photo Source: Getty Images)
T20 World Cup 2024 Winner India (Photo Source: Getty Images)

1) भारत बना टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चैंपियन, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से छीनी जीत

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया। इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल की विजेता रही। बता दें, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 169 रन ही बना सकी।

2) IND vs SA Final Turning Point of Match: भारत ने कैसे जीता हारा हुआ वर्ल्ड कप फाइनल मैच, पढ़ें टर्निंग पॉइंट

फाइनल मैच की दूसरी पारी के 17वें ओवर में 151 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका लगा जिसने पूरा मैच बदल दिया। 16 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 151 रन बना लिए थे। तब मिलर और क्लासेन क्रीज पर थे। आखिरी 24 गेंद में दक्षिण अफ्रीका को 26 रन चाहिए थे। 17वें ओवर में हार्दिक ने क्लासेन को आउट किया और मात्र चार रन दिए। क्लासेन ने मैच बदलने वाली 27 गेंद में 52 रन की पारी खेली थी।

3) टी-20 वर्ल्ड कप जीतते ही टूटा टीम इंडिया के प्लेयर्स के आंसुओं का सैलाब, फूट-फूट कर रोए रोहित और विराट

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज बारबाडोस में खेला गया। इस मैच में भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज करके 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम किया। इस मैच को जीतने के बाद जाहिर तौर पर टीम इंडिया के प्लेयर्स काफी इमोशनल दिखे। टीम इंडिया की जीत के साथ ही पूरी टीम खुशी से झूम उठी। हर खिलाड़ी की आंखों में खुशी के आंसू थे।

4) VIDEO: सूर्यकुमार यादव के कैच ने जिताया भारत को टी20 वर्ल्ड कप, सदियों तक रखा जाएगा इसे याद

फाइनल में साउथ अफ्रीका की पारी का आखिरी ओवर हार्दिक पांड्या ने डाल रहे था। ओवर की पहली गेंद हार्दिक ने फुल टॉस डाली थी, जिस पर डेविड मिलर ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया था। लेकिन लॉन्ग-ऑफ पर तैनात सूर्यकुमार यादव ने गेंद पर निगाहें जमाए हुए एक हैरतंगेज कैच पकड़ा। सूर्या के इस कैच पर डेविड मिलर को बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ। और इस कैच ने साउथ अफ्रीका के हाथों से जीत छीन ली।

5) Rohit Sharma Retirement: खत्म हुआ RO-KO का सुनहरा दौर, विराट के बाद अब रोहित ने भी लिया T20Is से संन्यास

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने विराट कोहली के संन्यास लेने के कुछ देर बाद ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खिताबी जीत हासिल करने के बाद रोहित शर्मा ने सभी के सामने ऐलान किया कि वो अब टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में नहीं खेलेंगे।

6) VIDEO: वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली ने किया भांगड़ा, ‘तुनक-तुनक’ गाने पर डांस कर लूटी महफिल

टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार कोई न कोई वीडियो वायरल हो रहा है। 11 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय खिलाड़ियों को जश्न मनाने का मौका मिला। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ी जश्न मनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे। इस कड़ी में एक वीडियो विराट कोहली और अर्शदीप सिंह का सामना आया है, जिसमें ये दोनों प्लेयर्स बारबाडोस में भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं।

7) VIDEO: जसप्रीत बुमराह की खतरनाक गेंद ने उखाड़ दिया स्टंप्स, रीजा हेंड्रिक्स को बिल्कुल भी नहीं हुआ यकीन

साउथ अफ्रीका की पारी का दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला था। ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं आया था, फिर दूसरी गेंद पर एक रन भागकर क्विंटन डी कॉक ने स्ट्राइक रीजा हेंड्रिक्स को दिया था। जसप्रीत बुमराह द्वारा डाली गई ओवर की चौथी गेंद सीधे जाकर स्टंप्स से टकरा गई। बुमराह की यह डिलिवरी देखकर बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स पूरी तरह से चौंक गए थे।

8) IND vs SA T20 World Cup Final: वर्ल्ड चैंपियन भारत को धोनी की तरफ से खास मैसेज, दिल की धड़कनें बढ़ी हुई थीं…

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच दिल की धड़कने बढ़ाने वाला था और ऐसा सिर्फ क्रिकेट फैन्स को ही नहीं बल्कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी को भी लगता है। धोनी सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहते हैं और क्रिकेट को लेकर तो पोस्ट काफी कम ही शेयर करते हैं। अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से तो धोनी ने क्रिकेट से जुड़ी एक भी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर नहीं की है, लेकिन टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनते ही, धोनी ने सोशल मीडिया के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम को खास मैसेज दिया।

9) रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट पर इमोशनल हुए हार्दिक पांड्या, बोले- ‘हम सब उन्हें मिस करेंगे, लेकिन…’

टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास पर दिल खोलकर अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि हम सब इन दोनों दिग्गजों को मिस करेंगे, मगर हम उन्हें इससे बढ़िया फेयरवेल नहीं दे सकते थे। हार्दिक पांड्या का एक वीडियो एएनआई ने पोस्ट किया, इस वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं, 2026 में अभी बहुत समय है। मैं रोहित और विराट दोनों के लिए बहुत खुश हूं…भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज इसके पूरी तरह हकदार थे।

close whatsapp