ब्रायन लारा ने जमकर की विराट कोहली की तारीफ, कहा- वह एक शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन……
ब्रायन लारा ने कहा कि, कोहली एक महान खिलाड़ी हैं, आप उन्हें लंबे समय तक नीचे नहीं रख सकते हैं।
अद्यतन - Jul 22, 2023 11:06 am

भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 10 विकेट के नुकसान पर 438 रन बनाए। भारत की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल ने की।
बता दें विराट कोहली ने इस मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 206 गेंदों का सामना कर 121 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके भी लगाए। दरअसल यह उनका 500वां इंटरनेशनल मैच भी रहा। वहीं विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी की तारीफ कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी की।
बता दें वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी ब्रयान लारा ने भी विराट कोहली की जमकर तारीफ की। दरअसल उनका कहना है कि, कोहली एक शानदार खिलाड़ी हैं। साथ ही आईपीएल और हाल ही में हमने जिस तरह से उन्हें खेलते हुए देखा है, वह एक अद्भुत खिलाड़ी हैं।
आप कोहली को लंबे समय तक नीचे नहीं रख सकते- ब्रायन लारा
दरअसल एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए ब्रायन लारा ने कहा कि, कोहली एक महान खिलाड़ी हैं, आप उन्हें लंबे समय तक नीचे नहीं रख सकते। अगर आप ऐसा करते हैं, तो कुछ लोगों को दिन के अंत में भुगतान करना पड़ सकता है। जिस तरह से हमने उन्हें आईपीएल और हाल ही में खेलते हुए देखा है, वह एक अद्भुत खिलाड़ी हैं, और आप ऐसे व्यक्ति से लंबे समय तक नीचे रहने की उम्मीद नहीं कर सकते।
EXCLUSIVE- @BrianLara on @imVkohli on his 29th Test hundred and more. Says something which will worry bowlers the World over. Speaks to @debasissen at the Queens Park Oval in Trinidad. @RevSportz #INDvsWI #ViratKohli pic.twitter.com/kbbhjsEnPy
— Boria Majumdar (@BoriaMajumdar) July 22, 2023
बता दें वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली अपने शतक से बस कुछ कदम दूर रह गए थे। लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। इसके साथ ही उनके टेस्ट करियर का यह 29वां शतक भी रहा और इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका यह 76 वां शतक था। इसके साथ ही कोहली अब 500 मैच खेलने तक 76 शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड तोड़ डाला है। दरअसल सचिन तेंदुलकर ने 500 इंटरनेशनल मैच में 75 शतक पूरे किए थे।
यहां पढ़ें : IND vs WI: दूसरे दिन का खेल समाप्त, 438 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, वेस्टइंडीज ने की अच्छी शुरुआत