IPL 2024: 'सेल्समैन का स्किल अच्छा है' LSG के मालिक संजीव गोयनका के साथ अपनी बातचीत का Justin Langer ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: ‘सेल्समैन का स्किल अच्छा है’ LSG के मालिक संजीव गोयनका के साथ अपनी बातचीत का Justin Langer ने किया बड़ा खुलासा

आईपीएल 2024 के लिए जस्टिन लैंगर को लखनऊ सुपर जायंट्स का नया कोच नियुक्त किया गया है। 

Sanjiv Goenka and Justin Langer (Image Credit- Twitter)
Sanjiv Goenka and Justin Langer (Image Credit- Twitter)

आईपीएल के 17वें सीजन के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर को अपना नया कोच नियुक्त किया है। दूसरी ओर, आगामी सीजन में लैंगर की कोचिंग में लखनऊ की निगाहें पहले आईपीएल टाइटल जीतने पर होंगी।

गौरतलब है कि साल 2022 में अपने पहले सीजन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगातार दो बार आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। तो वहीं अब टीम के नए कोच जस्टिन लैंगर ने टीम के मालिक संजीव गोयनका के साथ अपनी बातचीत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। लैंगर ने बताया है कि वे कैसे फ्रेंचाइजी के कोच बने।

Justin Langer ने किया बड़ा खुलासा

बता दें कि फ्रेंचाइजी द्वारा शेयर एक वीडियो के माध्यम से जस्टिन लैंगर ने कहा- यह एक बहुत मजेदार घटना थी, और यहां पर्थ में था, मुझे एक मैसेज मिला जिसमें मुझसे पूछा गया कि क्या आपको आईपीएल कोचिंग में कोई रूचि है। विनय ने मुझे बताया कि टीम का मालिक इस समय लंदन में हैं और क्या मुझे उनके साथ काॅफी पीने में कोई दिलचस्पी होगी।

लैंगर ने आगे कहा- मैंने इसके बाद सोचा, मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं हैं और फिर मैं वहां गया और बाॅस (संजीव गोयनका) से मिला। दोनों के बीच अच्छी बातचीत हुई। वह एक अच्छा सेल्समैन था, उसने एक बात मुझसे कही आप जानते हैं, जस्टिन, आपका खेल करियर बहुत अच्छा रहा है, आपका अब तक का कोचिंग करियर बहुत अच्छा रहा है, लेकिन जब तक आप आईपीएल नहीं जीत लेते तब तक आप खुद को एक महान कोच नहीं मान सकते।

मैंने कहा ठीक है। सेल्समैन का स्किल अच्छा है। मुझे वह मालिक व्यक्ति पसंद है। उसके बाद से हमारी बातचीत लगातार जारी है। इस फ्रेंचाइजी के हेड कोच बनने के लिए व बुलाने के लिए मैं काफी रोमांचित था। मैं फिलहाल अगले सीजन का इंतजार कर रहा हूं। यह बेहद ही रोमांचक है और मैं लखनऊ सुपर जायंट्स को कुछ ऑफर करने जा रहा हूं।

ये भी पढ़ें- HEA vs SIX Dream 11 Prediction: Brisbane Heat vs Sydney Sixers फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट, BBL मैच- 22 के लिए

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?