लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने आईपीएल 2022 नीलामी से पहले दिखाई इन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों में दिलचस्पी
आईपीएल नीलामी से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स दिखा रहे हैं इन तीन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों में दिलचस्पी!
अद्यतन - Jan 25, 2022 4:51 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में आयोजित होने जा रही है। चूंकि, आईपीएल 2022 नीलामी में अब ज्यादा समय नहीं रह गया गया हैं, सभी टीमें नीलामी के लिए विचार-मंथन में व्यस्त हो गई हैं। ज्यादातर टीमें इस बार नीलामी के दौरान आगामी आईपीएल 2022 के लिए अपनी टीमों को नया अवतार देना चाहेंगी।
इस संस्करण से आईपीएल में दो नई टीमें – लखनऊ सुपर जायंट्स और अहमदाबाद – जुड़ गई हैं, मतलब इस बार खिताबी लड़ाई 10 टीमों के बीच देखने को मिलेगीं। इस साल के आईपीएल ऑक्शन में बहुतों की किश्मत चमकने वाली है। वैसे जितना मज़ेदार ये आईपीएल (IPL 2022) ऑक्शन होने वाला हैं, उससे कहीं ज्यादा शानदार इस बार के आईपीएल (IPL 15) के होने की उम्मीद करना गलत नहीं होगा।
आईपीएल 2022 नीलामी से पहले ही लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका की तिकड़ी कगिसो रबाडा, मार्को जानसेन और रस्सी वैन डेर डूसन की जमकर तारीफ की और कहा ये तीन खिलाड़ी आईपीएल की आगामी मेगा नीलामी में टीमों के लिए प्रमुख आकर्षणों में से एक होंगे।
कगिसो रबाडा, मार्को जानसेन और रस्सी वैन डेर डूसन होंगे आईपीएल नीलामी में आकर्षण
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल ने कहा, ‘हमने रबाडा को दिल्ली कैपिटल्स लिए एक महत्वपूर्ण गेंदबाज के रूप में देखा है। उन्होंने दिल्ली की टीम की सफलता में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। हर टीम रबाडा जैसे खिलाड़ी को अपने साथ रखना चाहेगी। वह 145 किमी. प्रति घंटे से भी अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं और साथ ही वह बहुत स्मार्ट क्रिकेटर हैं। हर कोई उन्हें अपनी टीम में रखना चाहेगा।’
वहीं, राहुल ने रस्सी वैन डेर ड्यूसेन के बारे में कहा कि वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह ऐसे बल्लेबाज हैं, जो वास्तव में अच्छी तरह से स्पिन खेलना जानते हैं, जो कि एक महत्वपूर्ण चीज है। जब एक फ्रेंचाइजी किसी विदेशी बल्लेबाज को चुनती है, तो उसमें सबसे पहले स्पिन खेलने की खूबी देखती है। हम भारत में आईपीएल खेलते हैं और टीमें बीच के ओवरों में बहुत सारे स्पिनर का उपयोग करती हैं, इसलिए आईपीएल टीम में आने के लिए आपको स्पिन का अच्छा खिलाड़ी होना चाहिए जो ड्यूसेन हैं।
राहुल ने मार्को जानसेन के बारे में कहा कि युवा गेंदबाज ने मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मैच खेले हैं, लेकिन अब उनके पास अपनी खुद की एक पहचान हैं। भारत के खिलाफ उन्होंने टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया हैं और इससे लोगो के उन्हें देखने के नजरिये पर फर्क पड़ता है। राहुल ने कहा जानसेन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अगली बड़ी चीज बनने जा रहे हैं।
बता दें, रबाडा और ड्यूसेन ने आगामी IPL 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। रबाडा ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा हैं, जबकि ड्यूसेन का बेस प्राइस 1 करोड़ है।