कपिल देव को अब विराट कोहली की हालत पर तरस आ ही गया

टी-20 कप्तानी छोड़ने के बाद से विराट मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं- कपिल देव।

Advertisement

Kapil Dev and Virat Kohli. (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं, उनकी बेबाक बयानबाजी उन्हें खास बनाती है। अब ऐसा ही एक बयान उन्होंने फिर से दिया है, जहां कपिल देव ने विराट की टेस्ट कप्तानी छोड़ने को लेकर खुलकर बात की है। 15 जनवरी को अचानक कोहली ने टेस्ट की कप्तानी को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद से ही इसे लेकर हर कोई अपनी-अपनी बात रख रहा है, वहीं अब इस लिस्ट में कपिल देव का नाम भी जुड़ गया है।

Advertisement
Advertisement

कपिल देव ने दिया विराट कोहली का साथ

एक तरह से देखा जाए तो भारतीय क्रिकेट में इस वक्त कुछ भी सही नहीं चल रहा है, लंबे समय से विराट BCCI के निशाने पर थे। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली टेस्ट हार के बाद से विराट को टेस्ट कप्तानी जाने का भी डर था, लेकिन बोर्ड कोई कदम उठाए उससे पहले ही विराट ने लाल गेंद की कप्तानी को भी अलविदा कह दिया। इन सभी के बीच कपिल देव ने विराट पर खुलकर बात की और उनके साथ हो रही चीजों को बताया।

*टी-20 कप्तानी छोड़ने के बाद से विराट मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं- कपिल देव।
*कपिल देव के मुताबिक विराट पिछले कुछ समय से टेंशन में दिख रहे हैं।
*बतौर कप्तान विराट कोहली पर काफी ज्यादा ही दबाव था- कपिल देव।
*शायद अब कोहली को कप्तानी करने में मजा नहीं आ रहा था।

5 महीनों में विराट के लिए काफी कुछ बदला

विराट कोहली बतौर बल्लेबाज भी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, जिन पारियों के लिए वो जाने जाते थे वैसा खेल उनके बल्ले से नजर नहीं आ रहा है। दूसरी ओर बीते 5 महीने इस खिलाड़ी के लिए काफी खराब निकले हैं और समय-समय के साथ हर फॉर्मेट की कप्तानी इस खिलाड़ी के हाथ निकलती रही। पहले टी-20 कप्तानी विराट ने छोड़ने का ऐलान किया, उसके बाद IPL में उन्होंने RCB की कप्तानी भी छोड़ दी। इसके कुछ समय बाद ही बोर्ड ने उन्हें वनडे की कप्तानी से भी हटा दिया, तो अब टेस्ट की कप्तानी भी उन्होंने खुद ही छोड़ना सही समझा।

Advertisement