'बुरी बात है ये है कि उन्हें सब कुछ आता है'- भारतीय खिलाड़ियों को लेकर कपिल देव ने दिया चौंकाने वाला बयान  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘बुरी बात है ये है कि उन्हें सब कुछ आता है’- भारतीय खिलाड़ियों को लेकर कपिल देव ने दिया चौंकाने वाला बयान 

कई बार ज्यादा पैसा होने पर, इन क्रिकेटरों को अभिमान आ जाता है- कपिल देव 

Team India and Kapil Dev (Image Source: BCCI)
Team India and Kapil Dev (Image Source: BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार के बाद बड़ा बयान देते हुए कहा था कि इससे पहले मेरे पास राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर जैसै खिलाड़ी राय लेने आते थे, लेकिन आज कल कोई खिलाड़ी उनके पास आता ही नहीं, और यह उनके लिए काफी चौंकाने वाली बात है।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ समय में कुछ बड़े आईसीसी टूर्नामेंट्स को गंवाया है। तो वहीं गावस्कर ने कहा था कि इसके बावजूद कोई भी क्रिकेटर उनके पास सलाह-मशवरा के लिए नहीं आता है।

दूसरी तरफ इस बात को लेकर 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने अब बड़ा बयान दिया है। देव का कहना है कि आज-कल के खिलाड़ियों को लगता है कि उन्हें सब कुछ पता है। इसके अलावा देव ने कहा पूर्व खिलाड़ियों का अनुभव नए खिलाड़ियों को विकसित करने में मदद कर सकता है।

कपिल देव ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए कपिल देव ने द वायर के साथ एक बातचीत में कहा- इन खिलाड़ियों में अच्छी बात है कि वे आत्मविश्वासी हैं। लेकिन बुरी बात ये है कि वे सभी सोचते हैं कि उन्हें सब कुछ पता है। मुझे नहीं पता है कि इस बात को और बेहतर तरीके से कैसे रखा जाए।

कपिल देव ने आगे कहा- वे आत्मविश्वासी हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि अब उन्हें किसी से पूछने की जरूरत नहीं है। लेकिन हमारा मानना है कि एक अनुभवी पूर्व क्रिकेटर आपकी मदद कर सकता है। कभी-कभी खिलाड़ियों के पास पैसा ज्यादा होने से उन्हें अभिमान आ जाता है। इन क्रिकेटरों को लगता है कि वे सब कुछ जानते हैं, लेकिन मैं कहूंगा अभी भी टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्हें मदद की जरूरत है।

close whatsapp