हार्दिक और राहुल से बैन हटने के बाद करण जौहर ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर आईं ये प्रतिक्रिया
अद्यतन - जनवरी 25, 2019 9:33 पूर्वाह्न

बॉलीवुड के डायरेक्टर करण जौहर के शो “ कॉफी विद करण” में महिलाओं पर अभ्रद टिप्पणी करने के बाद बीसीसीआई की ओर से सस्पेंड किए गए केएल राहुल और हार्दिक पांड्या से बैन हटा दिया गया है।
बीसीसीआई ने दोनों क्रिकेटर्स के ऊपर से बैन हटाने का फैसला कर लिया है।
11 जनवरी को दोनों क्रिकेटर्स पर बैन लगाया गया था। जिसके बाद दोनों क्रिकेटर्स को वापस भारत बुला लिया गया था। उस दौरान ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ खेली जा रही सीरीज़ में भारतीय टीम का हिस्सा थे।
बैन हटने के बाद आया करण जौहर का बयान
Karan Johar says he's sorry! Regrets what happened to Hardik Pandya, KL Rahul's careers post their appearance on #KoffeeWithKaran. Catch an #Exclusive chat w/ @SupriyaShrinate as he breaks his silence post the controversy #Davos2019 @hardikpandya7 @klrahul11 @BCCI @karanjohar pic.twitter.com/EgkpWAl19w
— ET NOW (@ETNOWlive) January 23, 2019
बीसीसीआई ने जांच पूरी होने तक दोनों क्रिकेटर्स पर से बैन को हटा दिया है। इसके कुछ देर बाद बॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर करण जौहर का बयान भी आ गया है।
https://twitter.com/poyyajagadeesh/status/1088127969841856517
करण जौहर ने कहा कि उनका शो का मतलब कोई सीरियस एजेंडा गढ़ना नहीं है। करण ने एक टीवी को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें काफी खुशी हुई है कि दोनों के ऊपर से बीसीसीआई ने लगाया गया बैन हटा लिया है। उन्होंने बैन हटाने के बाद बीसीसीआई को भी धन्यवाद दिया है।
https://twitter.com/Cadbury69086557/status/1088518840143790085
सोशल मीडिया पर दोनों के बैन हटने के बाद काफी प्रतिकियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि बैन लगने के बाद हार्दिक और राहुल से ज्यादा सोशल मीडिया पर करण जौहर ट्रोल हो रहे थे।
https://twitter.com/Nkt31997603/status/1087962096564867072
कहा जा रहा था कि करण जौहर की वजह से दोनों क्रिकेटर्स का करियर दांव पर लग गया है। इन सब प्रतिक्रियाओं के बाद से ही करण जौहर भी काफी चिंता में थे।
न्यूजीलैंड सीरीज़ का हिस्सा होंगे हार्दिक
बैन हटने के बाद पांड्या राहत की सांस ले रहे होंगे। क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल बैन के हटने के बाद राहत दी गई है।
ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल किया गया है। हार्दिक भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही सीरीज का हिस्सा होंगे। जबकि वहीं केएल राहुल को भी इंडिया A की टीम में शामिल किया गया है।