Disney+Hotstar ने किया बड़ा खुलासा, अब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी मुकाबले मोबाइल पर..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

Disney+Hotstar ने किया बड़ा खुलासा, अब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी मुकाबले मोबाइल पर…..

यह शानदार टूर्नामेंट 2 जून से 29 जून तक वेस्टइंडीज और USA में खेला जाएगा।

Kartik Aryan and Irfan Pathan (Pic Source-X)
Kartik Aryan and Irfan Pathan (Pic Source-X)

Disney+ Hotstar ने इस बात की घोषणा की है कि आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी मुकाबले मोबाइल ऐप में फ्री में देखने को मिलेंगे। यह शानदार टूर्नामेंट 2 जून से 29 जून तक वेस्टइंडीज और USA में खेला जाएगा। सभी लोग इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का पिछले काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आज यानी 15 मई को स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म ने एक प्रमोशनल वीडियो को साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी मुकाबला मोबाइल में बिना सब्सक्रिप्शन के देखने को मिलेंगे। इसके पहले भी Disney+ Hotstar ने एशिया कप 2023 और आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग की थी और क्रिकेट के तमाम फैंस ने इसका जमकर लुफ्त उठाया था।

लेटेस्ट प्रोमो में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इस बात का खुलासा किया कि आगामी टूर्नामेंट के मैच तमाम फैंस को फ्री में देखने को मिलेंगे। यही नहीं इस Ad में भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान और संजय मांजरेकर ने भी Cameo किया। तमाम लोगों ने इस प्रोमो की जमकर प्रशंसा भी की।

यह रही वीडियो:

भारतीय टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी

बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 20 टीमों के बीच 55 मैच खेले जाएंगे। इन सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में जो भी दो टीम में टॉप करेगी वो सुपर 8 स्टेज में अपनी जगह बनाएगी। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का पहला मैच 2 जून को कनाडा और USA के बीच में खेला जाएगा।

भारत की बात की जाए तो टीम के कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे जबकि हार्दिक पांड्या को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। विराट कोहली भी आगामी टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी करने को देखेंगे। भारतीय टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को न्यूयॉर्क में खेलेगी। इसके बाद उन्हें 9 जून को न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है। 12 जून को टीम USA के खिलाफ भिड़ेगी जबकि अपने ग्रुप का अंतिम मैच भारतीय टीम 15 जून को कनाडा के खिलाफ खेलेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?