KBC में पूछा गया Ravichandran Ashwin से जुड़ा 25 लाख रुपए का एक सवाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

KBC में पूछा गया Ravichandran Ashwin से जुड़ा 25 लाख रुपए का एक सवाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पल 

टेस्ट क्रिकेट के नंबर 1 गेंदबाज हैं अश्विन

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter)
Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter)

इस बात में कोई शक नहीं हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) भारत के फेमस क्रिकेटरों में से एक हैं। साल दर साल हमेशा अश्विन ने कभी गेंद तो कभी बल्ले से फैंस का दिल जीता है।

तो वहीं एक बार फिर अश्विन की वजह से क्रिकेट फैंस को गौरवान्वित होने का मौका मिला, जब उनसे संबंधित एक सवाल टेलीविजन फीचर शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में पूछा गया। बता दें कि इस शो में अश्विन से जुड़ा एक सवाल पूछा जिसकी कीमत 25 लाख रुपए की थी।

सवाल था कि इनमें से किस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में पिता और पुत्र की जोड़ी को आउट किया है। तो इस सवाल के चार ऑप्शन में अश्विन के अलावा इशांत शर्मा, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी का नाम भी शामिल था। दूसरी ओर जैसे ही ये सवाल केबीसी में पूछा गया, तो इस सवाल का स्क्रीनशाॅट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

देखें अश्विन से जुड़े इस सवाल की वायरल पोस्ट

दूसरी ओर आपको बता दें कि शो में भाग ले रहे प्रतिभागी ने इस सवाल का सही जबाव देकर 25 लाख रुपए की रकम को अपने नाम किया। तो वहीं आपको बता दें कि Ravichandran Ashwin ने वेस्टइंडीज दौर 2023 पर ये कारनामा अपने नाम किया था, जब उन्होंने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में टेगनारायण चंद्रपाॅल को आउट किया था।

गौरतलब है कि इससे पहले आर अश्विन ने अपने टेस्ट डेब्यू में साल 2011 में दिल्ली में खेले गए टेस्ट मैच में टेगनारायण के पिता शिवनारायण चंद्रपाॅल को आउट किया था। साथ ही अब अश्विन ज्यादातर टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए नजर आते हैं। एशिया कप 2023 के लिए उन्हें 17 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी गई हैं।

ये भी पढ़ें- ‘मुझे नहीं पता कि ये अटकलें कहां से आ रही हैं’- द हंड्रेड के बंद होने की अफवाहों को लेकर बोली Kate Cross

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?