KBC में पूछा गया वर्ल्ड कप 2023 से जुड़ा एक सवाल, क्या आप जानते हैं इसका जबाव? - क्रिकट्रैकर हिंदी

KBC में पूछा गया वर्ल्ड कप 2023 से जुड़ा एक सवाल, क्या आप जानते हैं इसका जबाव?

29 नवंबर को ऑन एयर था यह KBC का एपिसोड

ODI Cricket World Cup 2023 (Image Credit- Twitter)
ODI Cricket World Cup 2023 (Image Credit- Twitter)

भारत के जाने-माने टीवी रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से संबंधित एक सवाल पूछा गया है। तो वहीं इस सवाल की फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

बता दें कि केबीसी के 29 नवंबर को हुए एक एपिसोड में वर्ल्ड कप 2023 से जुड़ा एक सवाल हाॅट सीट पर बैठे प्रतिभागी से पूछा गया। तो वहीं सवाल को केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन ने पूछा कि 2023 वनडे विश्व कप के दौरान वनडे विश्व कप में भारत के सर्वकालिक सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन बने?

तो वहीं इस सवाल के जबाव में चार उत्तर दिए गए, जिसमें मोहम्मद शमी, रवि अश्विन, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा का नाम शामिल था। बता दें कि इस सवाल का जबाव मोहम्मद शमी है। दूसरी ओर, जैसे ही ये सवाल शो में पूछा गया तो इसकी फोटो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

देखें इस सवाल की इंटरनेट पर वायरल फोटो

तो वहीं आपको मोहम्मद शमी के बारे में बताएं तो वह भारत की ओर से वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। शमी ने भारत के लिए 18 वर्ल्ड कप मैचों में कुल 55 विकेट अपने नाम किए है, जिसमें 4 पांच विकेट हाॅल शामिल हैं।

दूसरी ओर, आपको हाल में ही खत्म हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के बारे में बताएं तो टूर्नामेंट को ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मैच में भारतीय टीम को हराकर कुल छठवीं बार अपने नाम किया था। तो वहीं भारत लगातार 10 मैच में जीतकर फाइनल में पहुंचा था, लेकिन फाइनल मैच जीतने में कामयाब नहीं रहा।

ये भी पढ़ें- वुमैंस क्रिकेट पर मेहरबान हुआ MCA, भारत के इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैचौं के लिए स्टेडियम में निशुल्क प्रवेश 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?