IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स में हुई केविन पीटरसन की वापसी

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स में हुई केविन पीटरसन की वापसी, आगामी सीजन में संभालेंगे महत्वपूर्ण पद

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन को दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी सीजन के लिए अपनी टीम का मेंटर नियुक्त किया है।

Rishabh Pant’s behaviour was more concerning to me than the umpire’s call: Kevin Pietersen (Photo by Stu Forster/Getty Images)
Rishabh Pant’s behaviour was more concerning to me than the umpire’s call: Kevin Pietersen (Photo by Stu Forster/Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। आगामी टूर्नामेंट में सभी टीमों को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। दिल्ली कैपिटल्स भी आगामी सीजन में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगी। हालांकि, आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने‌ मेंटर के नाम का ऐलान कर दिया है।

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन को दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी सीजन में अपनी टीम का मेंटर नियुक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो टीम ने अभी तक एक बार भी इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है। अब केविन पीटरसन के जुड़ने से टीम को उनसे अधिक उम्मीद होगी।

आपको बता दें कि केविन पीटरसन एक खिलाड़ी के रूप में वह दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की ओर से आईपीएल में भाग ले चुके हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और तमाम फैंस का दिल जीता था। हालांकि, आगामी सीजन में उन्हें एक नई भूमिका में देखा जाएगा जो उनके लिए भी काफी रोमांचक हो सकता है। पीटरसन ने 200 टी20 मैचों में 5695 रन बनाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ एक ही बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ एक ही बार फाइनल में पहुंची है। इस सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल, मिचेल स्टार्क सहित कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है।

यह रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए

अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिचेल स्टार्क, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी. नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मोहित शर्मा, फाफ डुप्लेसिस, मुकेश कुमार, दर्शन नालकांडे, वी. निगम, दुष्मंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार।

close whatsapp