आखिर क्यों केविन पीटरसन एशेज दौरे को रद्द करवाना चाहते हैं ?
8 दिसंबर से शुरू होनी है एशेज सीरीज।
अद्यतन - Oct 6, 2021 2:19 pm

ऑस्ट्रेलिया के कड़े क्वारंटाइन नियम को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर वो इंग्लैंड टीम का हिस्सा होते तो वो इस दौरे पर कभी नहीं जाते। कोरोना की वजह से ऑस्ट्रेलिया में क्वारंटाइन नियम बेहद सख्त हैं और इसी वजह से इस दौरे के लिए इंग्लैंड के खिलाड़ियों को अपने परिवार के साथ यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।
इसको लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का कहना है कि खिलाड़ियों के पास पर्याप्त बायो बबल है। उनका ये भी मानना है कि ये दौरा तब तक आगे नहीं बढ़ाना चाहिए जब तक ऑस्ट्रेलिया अपने क्वारंटीण के नियम को नहीं हटा लेता है।
इसको लेकर उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि “ऐसा कोई रास्ता नहीं है कि मैं इस सर्दी एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाऊं। जब तक इस कड़े क्वारंटाइन नियम को खत्म नहीं किया जाता और मेरा परिवार वहां किसी प्रतिबंध के बिना घूम नहीं सकता तब तक इस दौरे पर जाने का कोई सवाल नहीं होता”
यहां देखिए पीटरसन का ट्वीट
https://twitter.com/KP24/status/1442367671199207424
पांच टेस्ट मैचों की ये एशेज सीरीज लगभग दो महीने तक चलेगी और कोरोना को देखते हुए खिलाड़ियों को इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में सख्त बायो बबल में रहना होगा। सूत्रों की मानें तो अगर ऑस्ट्रेलिया अपने इस सख्त नियमों को वापस नहीं लेता है तो इंग्लैंड के कुछ प्रमुख खिलाड़ी इस दौरे से अपना नाम वापस ले सकते हैं।
एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका
एशेज सीरीज के लिए अब तक इंग्लैंड की तीन का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन इससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के अहम सदस्य ऑफ स्पिनर मोईन अली ने एशेज से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि “वह और टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते थे लेकिन वर्क लोड बढ़ रहा था और ऐसे में उन्होंने अपने सीमित ओवरों की क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया।”