कोलकाता के कप्तान और एनालिस्ट ने लाइव मैच में की धोखेबाजी? - क्रिकट्रैकर हिंदी

कोलकाता के कप्तान और एनालिस्ट ने लाइव मैच में की धोखेबाजी?

कोड वर्ड के जरिए कप्तान मोर्गन को जानकारी दे रहे थे एनालिस्ट नाथन लीमन।

Kolkata Knight Riders. (Photo Source: Twitter)
Kolkata Knight Riders. (Photo Source: Twitter)

आईपीएल के फेज-2 में अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन कमाल का रहा है, लेकिन अब टीम एक नए विवाद में पड़ गई है। इसका कारण है टीम के कप्तान इयोन मोर्गन और एनालिस्ट नाथन लीमन, जहां इन दोनों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीम के कप्तान को डगआउट से मदद करने का प्रयास किया जा रहा है।

क्या किया कप्तान और एनालिस्ट ने ऐसा?

IPL का विवादों से काफी पुराना नाता रहा है, हर सीजन में कुछ ना कुछ ऐसा सामने आ ही जाता है जो इस लीग में एक नया विवाद जोड़ देता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है, जो अब तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, ये घटना कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई के बीच हुई मुकाबले की है, जो कैमरे में कैद हो गई। जिसमें KKR के कप्तान इयोन मोर्गन और एनालिस्ट नाथन लीमन शामिल थे।

*डगआउट से कोड वर्ड के जरिए कप्तान मोर्गन को जानकारी दे रहे थे एनालिस्ट नाथन लीमन।
*एनालिस्ट नाथन लीमन ने कागज पर लिख रखा था नंबर-4।
*इस कागज को बार-बार मैदान की तरफ लैपटॉप के सहारे रख रहे थे लीमन।
*मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान कैमरे में कैद हो गई ये घटना।

ऐसे कैमरे में कैद हुआ एनालिस्ट नाथन लीमन का वीडियो

कौन है ये एनालिस्ट नाथन लीमन?

एनालिस्ट नाथन लीमन का मोर्गन के साथ पुराना नाता है, जहां लीमन ने मोर्गन के साथ इंंग्लैंड टीम में भी काम किया है। उनको मोर्गन के चलते ही KKR टीम के साथ जोड़ा गया है, जिसका कारण है दोनों की अच्छी दोस्ती। इस मैच से पहले भी ये दोनों कोड वर्ड वाला खेल कर चुके हैं,  जहां दोनों ने मिलकर साल 2020 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐसी ही एक चीज की थी जिसके चलते दोनों की काफी आलोचना हुई थी।

close whatsapp