IPL 2024: फाइनल मैच से पहले हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने KKR में भरा जोश, देखें वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: फाइनल मैच से पहले हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने KKR में भरा जोश, देखें वायरल वीडियो

आईपीएल का फाइनल मैच 26 मई को खेला जाएगा। 

KKR (Image Credit- Twitter X)
KKR (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2024 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मैच 26 मई, रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और क्वालिफायर- 2 की विजेता टीम के बीच खेला जाएगा। बता दें कि यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने जा रहा है।

हालांकि, इस मैच से पहले केकेआर टीम के हेड कोच चंद्रकांत पंडित की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह बहुप्रतीक्षित फाइनल मैच से पहले टीम को प्रेरित करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पंडित ने कहा है कि मैं नहीं चाहता कि कोई अपना सर झुकाए। अभी हमें और आगे जाना है और दुनिया अभी खत्म नहीं हुई है।

देखें केकेआर टीम के हेड कोच चंद्रकांत पंडित की ये वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

ग्रुप स्टेज को पहले नंबर पर खत्म किया था केकेआर ने

दूसरी ओर, आपको केकेआर के ग्रुप स्टेज के बारे में आपको जानकारी दें, तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने लीग चरण को पहले नंबर पर खत्म किया था। केकेआर ने खेले गए 14 मैचों में से 9 में जीत हासिल की थी, तो 3 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

तो वहीं पहले क्वालिफायर मैच में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एकतरफा मैच में 8 विकेट से जीत हासिल कर, फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद, अब केकेआर फैंस को टीम से आईपीएल फाइनल में होगी।

देखने लायक बात होगी कि इस बार फाइनल मैच में केकेआर के खिलाफ कौनसी टीम खेलेगी। बता दें कि फाइनल में जगह बनाने के लिए आज 24 मई को दूसरा क्वालिफायर हैदराबाद और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जाएगा।

फाइनल मैच के लिए कोलकाता की संभावित प्लेइंग इलेवन:

रहमनुल्लाग गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अंगरिश रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा, अनुकुल राॅय, मनीष पांडे, साकिब हुसैन, हर्षित राणा।

close whatsapp