KKR के हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने की रिंकू सिंह की जमकर तारीफ, शास्त्री और मियांदाद से की उनकी तुलना - क्रिकट्रैकर हिंदी

KKR के हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने की रिंकू सिंह की जमकर तारीफ, शास्त्री और मियांदाद से की उनकी तुलना

चंद्रकांत पंडित ने रिंकू सिंह की तारीफ करते हुए उनकी तुलना रवि शास्त्री और जावेद मियांदाद से की।

Chnadrakant Pandit and Rinku Singh (Photo Source: Twitter)
Chnadrakant Pandit and Rinku Singh (Photo Source: Twitter)

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने रविवार 09 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ तूफानी पारी खेली। उनकी उस पारी की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। फैंस रिंकू सिंह की इस दमदार पारी की खूब सराहना कर रहे हैं। वहीं KKR के हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने रिंकू सिंह की जमकर तारीफ की।

मैंने अपने 43 साल की करियर में ऐसी पारियां बहुत कम देखी है-चंद्रकांत पंडित 

दरअसल मैच खत्म होने के बाद चंद्रकांत पंडित ने रिंकू सिंह की तारीफ करते हुए उनकी तुलना रवि शास्त्री और जावेद मियांदाद से की। चंद्रकांत पंडित ने कोलकाता के सभी खिलाड़ियों और रिंकू सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि, अपने 43 साल के करियर में मैंने ऐसी दो पारियां ही देखी थी, जिसमें पहला रवि शास्त्री के 1 ओवर में 6 छक्के शामिल हैं और वहीं जावेद मियांदाद का लास्ट बॉल सिक्स शामिल है। वहीं उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, इन दोनों पारियां के बाद आज मैंने तीसरी पारी देखी, जो रिंकू सिंह की रही। उन्होंने टीम के कप्तान नितीश राणा और वेंकेटेश अय्यर की भी तारीफ करते हुए कहा कि, टीम के कप्तान नितीश राणा और वेंकेटेश अय्यर ने भी कमाल की पारी खेली।

बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 204 रन बनाए। जिसके जवाब में कोलकाता नाईट राइडर्स ने 207 रन बनाकर इस मुकाबले को जीत लिया। बता दें कोलकाता और गुजरात के बीच खेला गया यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा क्योंकि आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के जड़े थे।

दरअसल जब कोलकाता की टीम को आखिरी ओवर में 29 रन की जरूरत थी तब रिंकू सिंह ने शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं इस जीत के साथ ही कोलकाता की टीम ने इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

close whatsapp