IPL 2025: मुंबई में चला ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर का जादू, शुरुआती दो ओवर में KKR के दो बल्लेबाज लौटे पवेलियन । CricTracker Hindi

IPL 2025: मुंबई में चला ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर का जादू, शुरुआती दो ओवर में KKR के दो बल्लेबाज लौटे पवेलियन

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

KKR (Pic Source-X)
KKR (Pic Source-X)

आईपीएल 2025 का शानदार मैच इस समय मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ियों को शुरुआती दो ओवर में ही वापस पवेलियन की राह दिखा दी है।

सुनील नारायण इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और बिना खाता खोले ही ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। बोल्ट ने सुनील नारायण को बेहतरीन यॉर्कर फेंकी, जिसे कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी बिल्कुल भी नहीं समझ पाए और बोल्ड हो गए। यही नहीं पिछले मैच में अर्धशतक बनाने वाले क्विंटन डी कॉक मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ एक रन ही बना पाए।

क्विंटन डी कॉक को दीपक चाहर ने वापस पवेलियन की राह दिखाई। अश्वनी कुमार ने उनका कैच पकड़ा। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में बेहतरीन शुरुआत की है और वह केकेआर को जल्द से जल्द समेटना चाहेगी।

केकेआर कर सकती है वापसी

भले ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता की खराब शुरुआत हुई है, लेकिन उसके पास अभी भी ऐसे कई बल्लेबाज हैं, जो इस मैच में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर सकते हैं। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें हार झेलनी पड़ी है।

दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो मैच खेले हैं, जिसमें एक में जीत दर्ज की है, जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया था। टीम इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने को जरूर देखेगी और वह मुंबई इंडियंस के ऊपर दबाव डालना चाहेगी।

close whatsapp