KKR vs LSG Head to Head: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल 2025 में 8 अप्रैल के दिन का पहला मैच कोलकाता और लखनऊ के बीच होगा।
अद्यतन - मई 19, 2026 4:24 अपराह्न

आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 8 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। बता दें यह मैच पहले 6 अप्रैल को होने वाला था, लेकिन रामनवमी के कारण यह 8 अप्रैल को रिशेड्यूल किया गया। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले में शानदार जीत हासिल की थी।
कोलकाता ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन और लखनऊ ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया था। आगामी एनकाउंटर में दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी। इस बीच, आइए आपको दोनों टीमों का आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड बताते हैं।
KKR vs LSG Head to Head: कोलकाता और लखनऊ का हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से तीन LSG में ने और दो में KKR ने जीत दर्ज की है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए थे और दोनों में ही कोलकाता ने बाजी मारी थी।
| मैच | 05 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 02 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स | 03 |
| टाई | 00 |
| नो रिजल्ट | 00 |
KKR vs LSG आखिरी पांच मैचों की रिजल्ट-
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 98 रन से जीत दर्ज की
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 रन से जीत दर्ज की
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 75 रन से जीत दर्ज की
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 रन से जीत दर्ज की
KKR vs LSG आगामी मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्सः
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनेल नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मोईन अली, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट प्लेयर– वैभव अरोरा
लखनऊ सुपर जायंट्सः
मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर– रवि बिश्नोई