KKR vs MI: शानदार लिस्ट में नंबर 3 पर पहुंचे सुनील नारायण, टी20 क्रिकेट में अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

KKR vs MI: शानदार लिस्ट में नंबर 3 पर पहुंचे सुनील नारायण, टी20 क्रिकेट में अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

KKR vs MI: Sunil Narine made a big record in T20 Cricket: सुनील नारायण ने कोलकाता vs मुंबई इंडियंस मैच में हासिल की बड़ी उपलब्धि, पढ़ें।

Sunil Narine (Photo Source: BCCI/IPL)
Sunil Narine (Photo Source: BCCI/IPL)

Sunil Narine made a big record in T20 Cricket: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बारिश की रुकावट के कारण 16-16 ओवर के मैच में KKR ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 रन से जीत दर्ज की। साथ ही वह आईपीएल 2024 के सीजन में नॉकआउट स्टेज में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। दो साल पहले शुरुआती दौर में बाहर हो चुकी इस टीम ने गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में इस सीजन में शानदार वापसी की।

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने 7 विकेट खोकर मुंबई के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा था। हालांकि जवाब में मुंबई इंडियंस 139 रन ही बना सकी। कोलकाता ने जीत के बाद 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बना ली है।

सुनील नारायण (Sunil Narine) ने हासिल की बड़ी उपलब्धि 

जैसे ही KKR ने जीत हासिल की, अनुभवी ऑलराउंडर सुनील नारायण ने अपने खेल करियर में एक और उपलब्धि हासिल की। अपने तीन ओवर के स्पेल में सुनील नारायण ने सिर्फ 21 रन दिए और एक विकेट लिया। यह विकेट इशान किशन का था और इस एक विकेट के साथ ही वह पुरुष टी20 क्रिकेट में 550 या उससे अधिक विकेट लेने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं।

वेस्टइंडीज के एक अन्य ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो 625 विकेट के साथ इस सूची में सबसे आगे हैं, इसके बाद अफगान क्रिकेटर राशिद खान 574 विकेट के साथ हैं। जहां तक ​​नारायण की बात है तो इस अनुभवी खिलाड़ी को 550 क्लब में प्रवेश के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी और उन्हें अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा।

पूरे आईपीएल 2024 के दौरान, सुनील नारायण का फॉर्म बेहद ही शानदार रहे है। उन्होंने 12 मैचों में 6.73 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए हैं, लेकिन रन के मामले में उनका बल्ला आग बरस रहा है। सुनील नारायण ने 12 मैचों में 461 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक बनाए हैं।

close whatsapp