KKR vs SRH: हैरी ब्रूक और एडेन मार्करम के अलावा अभिषेक शर्मा ने भी टीम के लिए बनाया महत्वपूर्ण रन, हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर जड़े 228 रन
इस महत्वपूर्ण मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 228 रन बनाए।
अद्यतन - Apr 14, 2023 11:07 pm

इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 19वां मैच खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 228 रन बनाए।
टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने 55 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्कों की मदद से 100 रन की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली। उनके अलावा टीम के कप्तान एडेन मार्करम ने 26 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 50 रन की बहुमूल्य पारी खेली। इन दोनों के अलावा अभिषेक शर्मा ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और 17 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 32 रन बनाए।
जब अभिषेक शर्मा क्रीज पर उतरें तब सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 12.5 ओवर में 129/3 था। उन्होंने हैरी ब्रूक के साथ शानदार बल्लेबाजी की और चौथे विकेट के लिए 72 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। तमाम लोगों ने अभिषेक शर्मा की इस पारी की जमकर प्रशंसा की।
कोलकाता नाइट राइडर्स को जीतने के लिए 229 रनों की दरकार
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आंद्रे रसेल ने 2.1 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। दोनों टीमों के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन मुकाबले खेले हैं जिसमें से दो में उन्होंने जीत दर्ज की और 1 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं लेकिन उन्होंने एक में जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके टीम के सभी खिलाड़ियों के फॉर्म में वापस आ चुके हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को करारी शिकस्त दी थी। अब इसके बाद उन्हें 18 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलना है।