KKR can win IPL:: KKR ही जीतेगी IPL 2024 की ट्रॉफी!

KKR ही जीतेगी IPL 2024 की ट्रॉफी: पीयूष चावला

टूर्नामेंट में टीम के बेहतरीन फॉर्म के कारण KKR के पास आईपीएल 2024 जीतने की क्षमता है।

KKR (Pic Source-X)
KKR (Pic Source-X)

KKR can win IPL: कोलकाता ने शनिवार, 11 मई को ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग यानि IPL 2024 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बारिश की रुकावट के कारण 16-16 ओवर के मैच में KKR ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 रन से जीत दर्ज की।

दो साल पहले शुरुआती दौर में बाहर हो चुकी इस टीम ने गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में इस सीजन में शानदार वापसी की। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने 7 विकेट खोकर 158 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 139 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 12 मैचों में से 9 जीत के साथ 18 पॉइंट लेकर नंबर 1 पर बैठी है।

KKR can win IPL Trophy: KKR जीतेगी इस साल का आईपीएल?

इस मैच के बाद मैच के बाद बोलते हुए, मुंबई के पीयूष चावला ने KKR के वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण दोनों को उनके अविश्वसनीय स्पैल के लिए श्रेय दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टीम आसानी से लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी लेकिन 7वें ओवर में सारा गेम पलट गया और मुंबई जीत की पटरी से उतार गई। ईशान किशन की पारी की शुरुआत के दम पर मुंबई तेजी से आगे बढ़ रही थी, हालांकि, 7वें और 11वें ओवर के बीच तीन विकेट गिरे जिसके वजह से मैच उनके हाथ से निकाल गया।

चावला को यह भी लगता है कि टूर्नामेंट में टीम के बेहतरीन फॉर्म के कारण KKR के पास आईपीएल 2024 जीतने की क्षमता है। पूरे सीजन में, बल्लेबाजों को सुनील नारायण के स्पिन से निपटने में मुश्किल हुई और अब टूर्नामेंट के अंत में वरुण चक्रवर्ती भी अपने फॉर्म में वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा-

“KKR के स्पिनर जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं और जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, वे टूर्नामेंट जीत सकते हैं। लेकिन प्लेऑफ में, यह मायने रखता है कि आप उस विशेष दिन पर कैसा प्रदर्शन करते हैं। आईपीएल में खेल को बदलने के लिए आपको सिर्फ चार ओवरों की जरूरत है। उनके पास गति है, उनके सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मेरे ख्याल से KKR आईपीएल जीतेगी।”

यह भी पढ़ें: IPL 2024 GT vs KKR Dream 11 Match 63

close whatsapp