तमाम भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे संजू सैमसन - क्रिकट्रैकर हिंदी

तमाम भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे संजू सैमसन

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच 17 दिसंबर से शुरू हो रहा है।

Sanju Samson. (Images Source: BCCI)
Sanju Samson. (Images Source: BCCI)

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच 17 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह मैच Johannesburg के New Wanderers Stadium में खेला जाएगा। तमाम लोग इस वनडे सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें, दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेली जा चुकी तीन मैच की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी। पहला टी20 बारिश की वजह से रद्द हो गया था जबकि दूसरे को मेजबान ने अपने नाम किया। तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला भारत ने अपने नाम किया।

जहां एक तरफ टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की थी वहीं वनडे टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है। केएल राहुल को टी20 टीम में आराम दिया गया था और अब वो वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। केएल राहुल ने पहले वनडे मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का खुलासा किया है कि संजू सैमसन वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

केएल राहुल ने कहा कि संजू सैमसन मिडिल ऑर्डर में या तो नंबर 5 या नंबर 6 पर बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने इस बात का खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

संजू सैमसन भी वनडे टीम में वापसी करने के लिए है बेताब

बता दें, संजू सैमसन ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 13 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 55 के ऊपर की औसत से 390 रन बनाए हैं। इसमें तीन अर्धशतक शामिल है। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मुकाबले 1 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था जिसमें उन्होंने 41 गेंद में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 51 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली इस वनडे सीरीज में संजू सैमसन भी धमाकेदार तरीके की वापसी की उम्मीद कर रहे होंगे। भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा मेजबान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?