IND vs NZ मैच से पहले आई खुशखबरी, रोहित हुए फिट, इस गेंदबाज को लेकर भी आई अपडेट

IND vs NZ मैच से पहले आई खुशखबरी, रोहित हुए फिट, इस गेंदबाज को लेकर भी आई अपडेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 02 मार्च को खेला जाएगा।

Team India (Photo Source: Getty)
Team India (Photo Source: Getty)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पूरी तरह से फिट हैं और दोनों ही खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। भारत और न्यूजीलैंड ने 50 ओवर के टूर्नामेंट में पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है। रविवार को दुबई में दोनों टीमें भिड़ेंगी, जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहेगी।

आपको बता दें कि, चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर भारत के पिछले मैच के दौरान रोहित और शमी कुछ देर के लिए मैदान से बाहर चले गए थे, जिससे दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवालिया निशान पैदा हो गया था। यहां तक कि वे इस मैच के बाद नेट सेशन में भी नजर नहीं आए थे। इसी बीच केएल राहुल ने रोहित शर्मा और शमी की फिटनेस पर अपडेट दी है।

रोहित और शमी को लेकर केएल राहुल ने दिया बड़ा बयान

विकेटकीपर केएल राहुल ने मैच से पहले पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि, “जहां तक ​​मुझे पता है, किसी के भी मैच को मिस करने की कोई वास्तविक चिंता नहीं है।” राहुल ने कहा कि सभी खिलाड़ी जिम गए हैं और ट्रेनिंग कर रहे हैं और अगर कुछ दिक्कतें थीं भी तो वे गंभीर नहीं थीं। 34 साल के शमी ने एक साल से ज्यादा लंबे अंतराल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी।

शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में 5 विकेट लेकर अपनी वापसी के संकेत दे दिए थे। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ वे फिर से लय में नजर नहीं आए और उन्होंने उस गति से भी गेंदबाजी नहीं की, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। यही वजह थी कि उनको विकेट भी नहीं मिला था।

गौरतलब है कि, पाकिस्तान के ही खिलाफ मैच के दौरान कप्तान रोहित शर्मा भी कुछ देर के लिए मैदान से बाहर चले गए थे, जबकि टीम की अगुआई कुछ देर के लिए शुभमन गिल ने की। इस दौरान टीवी कमेंटेटरों ने बताया कि कप्तान हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान हैं। इसके बाद इस बात पर सस्पेंस बढ़ गया था कि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में खेलेंगे या नहीं।

close whatsapp