कर्नाटक के टुमकूर में फैंस के बीच फंसे केएल राहुल, बड़ी मुश्किल से निकले बाहर, देखें वायरल वीडियो
इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट मैच में टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं राहुल
अद्यतन - Feb 19, 2024 4:20 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें फैंस के हुजूम ने चारों ओर से घेर लिया है। गौरतलब है कि राहुल इस समय इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के अहम सदस्य हैं।
हालांकि, इंजरी के कारण वह राजकोट में हुए तीसरे टेस्ट मैच में भारत की ओर से नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि वह रांची में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। दूसरी ओर, इस मैच से पहले उनकी एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो एक भीड़ वाली जगह पर देखे जा सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह जगह कर्नाटक के टुमकूर स्थित श्री सिद्धगंगा मठ की बताई जा रही है। इस मठ में राहुल अपने परिवार संग दर्शन करने पहुंचे थे, तो वहीं यहां पर मौजूद फैंस क्रिकेटर को पहचानने के बाद, उनकी एक झलक पाने को काफी बेसब्र नजर आए। वायरल वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि राहुल भीड़ से बड़ी ही मुश्किल से बचते हुए कार तक पहुंचते हैं।
देखें इंटरनेट पर वायरल ये वीडियो
https://twitter.com/Akhilrc18_/status/1759252055145808040?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1759252055145808040%7Ctwgr%5E19fa2cb12292696a268ed0271e2ec240e6a68a79%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Fkl-rahul-gets-mobbed-by-fans-at-sree-siddaganga-mutt-in-tumkur%2F
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट 23 फरवरी से
दूसरी ओर, आपको भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बारे में बताएं तो सीरीज के अभी तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। भारत ने फिलहाल सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है।
तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच 23 फरवरी से चौथा टेस्ट मैच में रांची स्थित JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम काॅम्पलेक्स में खेला जाएगा। साथ ही इस मैच में वापसी कर केएल राहुल भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।