हर रोल में केएल राहुल ने दिया है अपना बेस्ट, अब अफ्रीका के खिलाफ भी पास किया ‘टेस्ट’
पहले टेस्ट के पहले दिन फ्लॉप रही अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की बल्लेबाजी।
अद्यतन - Dec 27, 2023 11:43 am

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन केएल राहुल ने टीम इंडिया की लाज बचा ली, जहां भारतीय टीम का हर बल्लेबाज फेल रहा। लेकिन सिर्फ केएल एक छोर पर जमे रहे और अपने बल्ले से रन निकालते गए, जिसके बाद ये साबित हो गया कि ये खिलाड़ी हर प्रारूप में बेस्ट देने का दम रखता है।
वनडे की कप्तानी में भी पास हुए थे केएल राहुल
टेस्ट सीरीज से ठीक पहले टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, 3 मैचों की ये वनडे सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम की थी। वहीं इस सीरीज में टीम के कप्तान केएल राहुल थे, जिनकी कप्तानी की हर किसी ने जमकर तारीफ की थी और भारत की तरफ से विराट के बाद केएल दूसरे ऐसे कप्तान बने हैं जिसने अफ्रीका को उन्हीं के घर में वनडे सीरीज हराई हो।
एक केएल राहुल क्या-क्या करेगा भाई?
*पहले टेस्ट में फ्लॉप रही अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की बल्लेबाजी।
*केएल राहुल को छोड़ भारतीय टीम के हर बल्लेबाज ने किया काफी निराश।
*पहले दिन का खेल खत्म होने तक केएल राहुल 70 रन बनाकर लौटे नाबाद।
*अफ्रीका के तेज गेंदबाज ने किया टीम इंडिया के बल्लेबाजों को काफी परेशान।
केएल राहुल खेल रहे थे कल कमाल के शॉट्स
पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का स्कोर
वर्ल्ड कप में भी निभाई थी बड़ी जिम्मेदारी
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन रहा था, जहां इस टीम ने लगातार 10 मैच अपने नाम किए थे। इस दौरान विकेटों के पीछे की जिम्मेदारी भी केएल राहुल ने निभाई थी, साथ ही वो इस काम में भी शानदार साबित हुए थे और उन्हें इसके लिए मेडल भी दिया गया था। दूसरी ओर उन्होंने कई बार बल्ले से भी योगदान दिया था, केएल हमेशा टीम के लिए तैयार रहते हैं लेकिन काफी बार वो अपनी धीमी बल्लेबाजी के कारण सोशल मीडिया पर बुरी तरह Troll भी हो जाते हैं।