“अगर वह वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, तो उन्हें शायद……”- केएल राहुल को लेकर बोले आकाश चोपड़ा
IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ओपन करते हैं केएल राहुल।
अद्यतन - Jan 22, 2024 3:25 pm

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा चाहते हैं कि केएल राहुल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में मध्य क्रम में बल्लेबाजी करें। चोपड़ा का मानना है कि केएल राहुल के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 टीम में आने का एकमात्र तरीका नंबर 4 पर बल्लेबाजी करना है।
राहुल अपनी फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के लिए ओपन करते हैं, लेकिन फिलहाल वह भारतीय T20I टीम से बाहर हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की हार के बाद भारतीय टीम रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल से आगे बढ़ गई थी, लेकिन टूर्नामेंट के 2024 संस्करण से ठीक पहले रोहित और कोहली की टीम में वापसी हुई है।
केएल राहुल को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान
टीम इंडिया का टॉप आर्डर इस वक्त खचा खच भरा हुआ है। चोपड़ा ने तर्क दिया कि राहुल के पास T20I टीम में वापस आने का एकमात्र मौका मध्य क्रम में स्थान सुरक्षित करना है। चोपड़ा ने आगे कहा है कि केएल राहुल के मिडिल ऑर्डर में जाने से एलएसजी को कोई नुकसान नहीं होगा।
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, “आप केएल राहुल को नंबर 4 पर देख सकते हैं। अगर वह वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, तो उन्हें शायद नंबर 4 पर बल्लेबाजी करनी होगी। आप दीपक हुडा, आयुष बदोनी और प्रेरक मांकड़ में से किसी एक को नंबर 3 पर खेलते हुए देख सकते हैं। उस काम को पूरा करने के लिए बहुत सारे विकल्प उपलब्ध हैं।”
LSG ने 2024 सीज़न से पहले देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया, जो ओपनर के लिए एकदम उपयुक्त हो सकते हैं। राहुल खुद को मिडिल ऑर्डर में भेजते हैं तो पडिक्कल उनके लिए परफेक्ट ओपनर बन सकते हैं। चोपड़ा ने आगे कहा, “नंबर 4 के बाद, उनके पास क्रुणाल पंड्या के साथ निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस और आयुष बडोनी हैं। अचानक आपको बल्लेबाजी में बहुत गहराई दिखाई देती है। इसलिए उन्होंने एक बहुत अच्छी टीम तैयार की है।”
IPL 2024 के लिए LSG का फुल स्क्वॉड
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, मोहम्मद अरशद खान
यह भी पढ़ें: Prithvi Shaw ने दी फैन्स को एक बड़ी अपडेट