अपनी पुरानी टीम के खिलाड़ियों से मिलकर काफी खुश नजर आए केएल राहुल, सबसे ज्यादा बात रवि बिश्नोई से की
दिल्ली टीम ने अपने सोशल मीडिया पर केएल राहुल का एक नया वीडियो किया शेयर।
अद्यतन - अप्रैल 22, 2025 3:48 अपराह्न

एक समय था IPL में जब केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी किया करते थे, लेकिन टीम उनकी कप्तानी में खिताब नहीं जीत पाई। दूसरी ओर उनका टीम मालिक से भी मनमुटाव हो गया था, जिसके बाद वो दिल्ली टीम से IPL 2025 में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच अब वो अपने पुराने साथियों से भी मिले हैं।
एक मैच के बाद लताड़ लगाई गई थी केएल राहुल को
IPL 2024 में SRH टीम ने LSG के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की थी, उस समय में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल थे। वहीं उस मैच के बाद LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका ने बीच मैदान में केएल राहुल को सबके सामने लताड़ लगा दी थी, ऐसे में केएल का LSG टीम छोड़ने का प्रमुख कारण ये भी था। वहीं इस सीजन LSG टीम की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं।
केएल राहुल अपने पुराने साथियों से मिलकर हुए काफी खुश
*दिल्ली टीम ने अपने सोशल मीडिया पर केएल राहुल का एक नया वीडियो किया शेयर।
*वीडियो में केएल अपनी पुरानी टीम LSG के खिलाड़ियों से मिलकर दिखे काफी खुश।
*साथ ही इस दौरान राहुल ने अपने सबसे खास रवि बिश्नोई से की काफी देर तक बातचीत।
*बाद में वो LSG के मेंटोर जहीर खान से भी मिले थे, फैन्स को पसंद आया वीडियो।
ये वीडियो सामने आया है केएल राहुल का
फैन्स को ये वीडियो भी काफी ज्यादा पसंद आ रहा है
केएल राहुल की टीम गजब का क्रिकेट खेल रही है इस समय
जी हां, दिल्ली टीम ने IPL 2025 में अभी तक गजब का क्रिकेट खेला है, ऐसे में ये टीम प्लेऑफ में जाने की प्रबल दावेदार भी बन गई है। दिल्ली टीम ने अभी तक कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 5 में जीत मिली है और टीम दो मैच हारी है। ऐसे में टीम के खाते में कुल 10 अंक है और टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है। ऐसे में देखना होगा आगे अक्षर पटेल की कप्तानी में इस टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।